Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

इंदौर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के कॉलेज से स्टूडेंट ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह बुधवार को अकेला था। रात में छोटी बहन जब ऑफिस से घर लौटी तो भाई को फंदे पर लटके देखा। उसे लोगों की मदद से नीचे उतरवाया और एमवाय अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरो ने चेकअप के बाद स्टूडेंट को मृत घोषित कर दिया।

मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक आदर्श (20) पुत्र प्रमोद उपाध्याय निवासी कमला नेहरू नगर को परिवार के लोग बुधवार रात एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। उसने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आदर्श की छोटी बहन रात करीब साढ़े आठ बजे ऑफिस से घर आई तब आदर्श ने काफी देर तक गेट नहीं खोला। बाद में उसने आसपास की मदद से दरवाजा खुलवाया।्र

सेकंड ईयर का स्टूडेंट
आदर्श माहेश्वरी कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। वह सेकंड ईयर कॉमर्स का स्टूडेंट था। पढ़ाई के साथ वह फोटोग्राफी और पंडिताई भी करता था। परिवार में मौसा संजय ने बताया कि मंगलवार को उसका पेपर था। पुलिस के मुताबिक अभी कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आदर्श का मोबाइल उसके पास ही मिला है। उसके पिता प्रमोद भी फोटोग्राफी का काम करते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *