Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Damoh
  • Movement Of Cattle In The Narrow Streets Of Seven Colonies Of The City, Danger To Children

दमोहएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • हमें चाहिए पशु मुक्त दमोह

रहवासियों ने बताया कि यहां पर मवेशी अचानक आपस में झगड़ा करने लगते हैं तो कभी अचानक दौड़ लगा देते हैं। बीते साल एक बच्चा बाल-बाल बचा था। उन्होंने कहा कि मवेशियों द्वारा कॉलोनी क्षेत्र में लगे हरे-भरे पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों पर गोबर करने से वाहन चालक फिसलने का खतरा बना रहता है। इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना: यदि आप भी आवारा मवेशियों की वजह से किसी हादसे का शिकार हुए हैं या फिर आसपास संचालित डेयरी से कोई परेशानी है तो अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं फोटो वाट्‌सएप नंबर 9977001072 पर सेंड कर दें। विवेकानंद नगर निवासी रिटायर्ड शिक्षक बीपी गर्ग ने बताया कि पूरे क्षेत्र में दिनभर मवेशियों का जमावड़ा बना रहता है। यह मवेशी कॉलोनी के पार्क में दिनभर बैठे रहे हैं। जिससे वहां पर बच्चे खेलने भी नहीं जा पाते हैं। इसके अलावा पार्क में जो पेड़ लगे हैं, उन्हें भी इन मवेशियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। डेयरी संचालक दूध दुहने के बाद सुबह 11 बजे इन मवेशियों को यहां पर लाकर छोड़ दिया जाता है और शाम को वापस घर ले जाते हैं। इन मवेशी मालिकों पर जुर्माना की कार्रवाई होना चाहिए। ^नगर पालिका द्वारा डेयरी विस्थापन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आगामी महीनों में शहर की सभी डेयरियों को बाहर ले जाया जाएगा। जिससे यह समस्या दूर हो जाएगी। – भैयालाल सिंह, सीएमओ भास्कर संवाददाता| दमोह डेयरी संचालकों की मनमानी के चलते आमजनों को मुसीबत झेलना पड़ रही है। डेयरी संचालकों द्वारा अब शहर की कॉलोनियों में मवेशियों को छोड़ दिया जाता है। जो दिनभर कॉलोनियों के आसपास विचरण करते रहते हैं। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शहर की मुकेश कॉलोनी, पाठक कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, विवेकानंद नगर, नेमीनगर में दिनभर मवेशियों का जमावड़ा बना रहता है। जो मकानों के आसपास एवं पार्क के चारों ओर खुली पड़ी जगहों पर बैठे रहते हैं। स्थानीय निवासी एडवोकेट मनीष नगाइच, अभय खरे, सुशील खरे ने बताया कि आवारा मवेशियों का झुंड दिनभर पूरे क्षेत्र में भ्रमण करता रहता है। कई बार यह मवेशी कीचड़ में बैठने से पूरे शरीर पर कीचड़ लगा रहता है। जिससे इनके आसपास से निकलने में लोग डरते हैं। खासकर स्कूल से आने-जाने वाले बच्चों को सड़कों के बीचों बीच खड़े मवेशियों से खतरा बना रहता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *