[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- In The Meeting Of The BJP Legislature Party, The CM Said – MLAs Should Satisfy The Workers, The Conference Will Start From Saturday
भोपाल6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

15 वीं विधानसभा का अंतिम मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। पांच दिन का सत्र डेढ़ दिन में ही खत्म हो गया। सत्र स्थगित होने के बाद बुधवार शाम सीएम हाउस में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहे।
लाडली बहनों से राखी बंधवाएंगे विधायक
बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों से कहा देश के इतिहास में महिलाओं को आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना मप्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शुरु की है। दाे बार महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। इन बहनों से सतत संपर्क रखना और भाई-बहन के रिश्ते को जीवंत रखने की जिम्मेदारी सभी जनप्रतिनिधियों की भी है। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आ रहा है। सभी विधायकों को लाड़ली बहनों से राखी बंधवाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। भाई-बहन के पवित्र त्योहार को उत्साह पूर्वक मनाएं।

कार्यकर्ताओं की नाराजगी करो दूर
बैठक में विधायकों से सीएम ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं की संतुष्टि हम सबके लिए आवश्यक है। किसी कार्यकर्ता की यदि किसी कारणवश किसी से नाराजगी है तो उससे संवाद करके उन्हें संतुष्ट करें। जिन विधायकों ने टिफिन पार्टी नहीं की है वे अपने क्षेत्र में टिफिन पार्टी के आयोजन जल्दी करें। प्रदेश भर में शनिवार 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश भर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में चर्चा के साथ ही सभी विधायक साथ में भोजन करें।
प्रबुद्धजनों से करें संपर्क, सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं : हितानंद
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम चुनावी समर में उतर चुके है और अब हमें मैदान में लडना है। केन्द्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर हम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण केन्द्रित कार्यक्रम में जुटे थे। प्रदेश सरकार के 18 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को हम घर घर पहुंचाएं। प्रबुद्धजनों से संपर्क कर कार्यकर्ताओं के साथ मंडल स्तर पर टिफिन पार्टी के आयोजन भी करें। उन्होंने कहा कि 20 से 30 जुलाई तक प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होंगे। जिसमें मुख्यंमत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता सम्मिलित होंगे।
सागर में बनने वाले संत रविदास जी के भव्य मंदिर को लेकर अनुसूचित जाति बाहुल्य विधानसभाओं से यात्राएं निकलेगी, जो एक मुठ्ठी मिट्टी, एक मुठ्ठी अनाज और जन एकत्र करेगी। यह यात्रा विधानसभा में प्रभावी हो, इसकी तैयारियों में जुटें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने 18 वर्षो में भूतो न भविष्यति काम किया है। हर विधानसभा में अनेक विकास कार्य है। इन विकास कार्यो का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो, इसके लिए अभियान के रूप में घर घर संपर्क और प्रचार प्रसार करें।
ये रहे मौजूद
बैठक में संसदीय कार्यमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, हरदीप सिंह डंग,कमल पटेल प्रभुराम चौधरी, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, हरिशंकर खटीक, रामेश्वर शर्मा सहित तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link
