[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Allegations Of Patwari Recruitment Exam Scam, Demand For Investigation From The Government
भिंड23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भिंड में पटवारी परीक्षा घोटाले को लेकर एनएसयूआई द्वारा सरकार का विरोध करते हुए भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह का पुतला दहन किया गया। आरोप यह है कि मध्यप्रदेश में पटवारी परीक्षा मैं टॉप टेन में आने वाले अभ्यर्थियों में 7 टॉपर वे है जो ग्वालियर के एक निजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान हिस्सा लिया था। इस कॉलेज का संबंध भिंड विधायक कुशवाह से होने का भी आरोप लगाया गया है।
गौरतलब है कि पटवारी परीक्षा घोटाले के आरोपों के साथ एक बार फिर से कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर ही भिंड शहर में एनएसयूआई की जिला कार्यकारिणी ने भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाहा का पुतला दहन किया। एनएसयूआई के पदाधिकारियों का आरोप था जिस कॉलेज से अभ्यार्थियों ने अंक हासिल कर परीक्षा में टॉपर रहे हैं। इस कालेज में गड़बड़ी हुई थी इसीलिए एक परीक्षा सेंटर के सात परीक्षार्थी टॉपर हुए हैं।
पुतला दहन के दौरान NSUI जिलाध्यक्ष अंकित तोमर ने कहा कि अगर शिवराज सरकार 7 दिन के अंदर इस परीक्षा को लेकर जांच नहीं कराती है तो पूरे भिंड शहर में शिवराज सिंह की अर्थी को निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। इस मौके पर एनएसयूआई छात्र नेता रोहित शुक्ला भोले गुर्जर आयुष चतुर्वेदी संकेत पुरोहित अंशुल शुक्ला अंशु भदोरिया आर्यन ठाकुर आशीष ओझा अनुराग भारद्वाज कृष्णा गुर्जर आनंद भदौरिया मनीष गुर्जर अभय भदोरिया राघवेंद्र सिंह समेत कई जन मौजूद थे।
[ad_2]
Source link
