[ad_1]
बुरहानपुर (म.प्र.)एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

वाल्मीकि समाज की ओर से बुधवार शाम गुरू गोरखनाथ के परम शिष्य गोगा देव की झांकी, छड़ी निकाली गई। यह झांकी रात 8.30 बजे ताप्ती नदी में स्नान कराने के बाद फव्वारा चौक लाई गई। इस दौरान समाजजन में खासा उत्साह देखा गया।
समाज के कालु जंगाले ने बताया कि पूर्वजों से हम यह आयोजन करते आ रहे हैं। गुरू पूर्णिमा से छड़ी बैठाई गई थी। कल आठ झड़ी बैठाई गई थी। उन्हें ताप्ती स्नान कर यहां लाए हैं। पहले हमें पूजा के लिए 40 दिन मिलते थे, लेकिन इस बार अधिक का महीना लगने से पूजा के लिए 62 दिन का समय मिला है। इस दौरान सेवा करने वाले भगत चप्पल नहीं पहनते, मांस आदि से दूर रहते हैं।
ताप्ती नदी पर स्नान कराया
शाम 7 बजे झांकियां निकाली गई जो अलग अलग क्षेत्रों से फव्वारा चौक में एकत्रित हुई। यहां से ताप्ती नदी के राजघाट पर स्नान कराने पहुंचे। अब लगातार पूजा अर्चना का दौर चलेगा। इस दौरान काफी संख्या में वाल्मीकि समाजजन मौजूद थे।



[ad_2]
Source link
