[ad_1]
बुरहानपुर (म.प्र.)14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जिले में अतिक्रमणकारियों को लेकर वन विभाग लगातार सख्ती बरतकर तत्काल कार्रवाई कर रहा है। पहले अतिक्रमण होने के काफी समय बाद तक भी वन विभाग नहीं जागता था, लेकिन अब अतिक्रमण होते ही कार्रवाई की जा रही है, हालांकि अतिक्रमणकारियों ने भी अतिक्रमण करना नहीं छोड़ा है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने बुरहानपुर रेंज की उतावली बीट में कार्रवाई कर 3 आधे अधूरे टप्पर तोड़कर करीब 5 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया है।
एसडीओ बुरहानपुर अजय सागर के अनुसार बुरहानपुर रेंज की उतावली बीट के कक्ष क्रमांक 19 में करीब 5 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। यहां आधे अधूरे टप्पर बना लिए गए थे जिसे विभाग की टीम ने नष्ट किया। साथ ही कहीं कहीं हाथ से फसल लगाई थी उसे भी उखाड़ा गया।
मौके पर जेसीबी से खंतियां खुदवाई
एसडीओ ने बताया कि वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के साथ ही मौके पर जेसीबी के माध्यम से तत्काल खंतियां खुदवाई गई ताकि दोबारा अतिक्रमण का प्रयास न किया जा सके। साथ ही पड़ोसी गांव के निवासियों को अतिक्रमण नहीं करने का संकल्प भी दिलाया गया।


[ad_2]
Source link
