Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Regional Officer And Project Director Involved, Target To Plant Two And A Half Lakh Saplings In The Highway In The Season

जबलपुर38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज़ादी के 75 साल पूरे होंने पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया भी इस महोत्सव में शामिल होकर पर्यावरण बचाने में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने आज जहां तिरुपति में वृक्षारोपण किया तो वही NHAI ने भी पूरे देश में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया। जबलपुर में इस मौके पर NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी एमटी अटारडे , परियोजना निर्देशक अमृतलाल साहू सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहें।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आज जबलपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 और राष्ट्रीय राजमार्ग- 45 पर वृक्षारोपण किया। NHAI क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि हाईवे को कितना ज्यादा से ज्यादा हम हरा रख सकते है, इसका संकल्प लिया गया है, और इसी के तहत पश्चिम मध्यप्रदेश में आज एक दिन में करीब 27000 वृक्षारोपण किए गए हैं। इसी सीजन में हमारा टारगेट है करीब ढाई लाख वृक्षारोपण करने का।

आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया वृक्षारोपण कर रहा है। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृत लाल साहू ने बताया कि जब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री तिरुपति में वृक्षारोपण कर रहे थे उस दौरान हमने जबलपुर-कटनी- मंडला नरसिंहपुर हाईवे में 7000 पौधे लगाए हैं। हमारा टारगेट है कि इस सीजन में हम 25000 पौधे लगाएं।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वृक्षारोपण के अलावा यह जिम्मेदारी भी तय की है कि इन पौधों को आकर देखना, इनकी निगरानी करना कि कहीं ये सूख न जाएं। बता दे कि एनएचएआइ एक पेड़ काटने के एवज में 10 पौधे लगाती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *