[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Leaders Reached The Demonstration Of Nursing, Sweepers And Pensioners, Said Form The Government, Will Fulfill The Demands
खंडवा21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हड़ताल संगठनों से मिले कांग्रेस नेता।
प्रदेश सहित जिले में अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लामबंद है। वे लोग ओल्ड पेंशन स्कीम सहित कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। इसी साल विधानसभा चुनाव है, इसलिए वे सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए भरकस प्रयास कर रहे है। लेकिन सरकार है कि सुध नहीं ले रही है। इधर, कांग्रेस नेताओं ने इन धरना प्रदर्शनों में जाकर संगठनों का समर्थन किया है। कहा कि, कांग्रेस की सरकार बनाने में मदद करों। हम आपकी सारी मांगे पूरी करेंगे। भाजपा सरकारों ने पूरे सिस्टम को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया है।
जिले के सभी सरकारी अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। नर्सिंग एसोसिएशन का कहना है कि, ग्रेड-पे, नाइट अलाउंस, स्टूडेंट स्टाइपेंड जैसी मांगें बरसों से लंबित हैं। बार-बार आंदोलन के बाद भी जिम्मेदार सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि कोरोना संक्रमण के दौरान जब लोग डर के कारण बाहर नहीं निकल रहे थे तब नर्सिंग स्टाफ अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा में जुटा हुआ था। हमारी सभी मांगे जायज हैं।
इधर, नगर निगम प्रांगण में अस्थायी कामगारों को स्थायी करने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार से निगम तिराहे पर सफाई कर्मचारी क्रमिक हड़ताल पर बैठे है। पहले दिन यहां हड़ताल पर रंजीता चौहान बैठी। इस अवसर पर अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कामगारों को स्थायी करने के साथ ही आवासों का मालिकाना हक दिलाने, विनियमितीकरण योजना समाप्त करने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। यह विरोध प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक किया जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष बोले- मैं खुद डॉक्टर, पीड़ा समझता हूं
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष डॉ. मुनिश मिश्रा ने जिला अस्पताल में जारी नर्सों के धरना प्रदर्शन में शामिल होकर कहा कि, उनकी मांगों को सरकार ने तुरंत पूर्ण करना चाहिए। मैं स्वयं एक डॉक्टर हूं और नर्सों की पीड़ा को समझता हूं। पेंशनरों के चल रहे आंदोलन को लेकर मिश्रा ने कहा, आपकी समस्त मांगों को लेकर पिछले दिनों हरसूद प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा की थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पेंशनरों की उचित मांगों का निराकरण किया जाएगा। सफाईकर्मियों को लेकर मिश्रा ने कहा, एक तरफ तो सरकार सफाई कर्मचारियों को सफाई मित्र कहती है और दूसरी ओर उनकी उचित मांगों को ना मानकर दोहरा रवैया अपनाती है, जो कि उचित नहीं है।
[ad_2]
Source link
