Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

हरदा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीते तीन दिनों से दस सूत्रीय मांगों को लेकर काम बंद हड़ताल पर गई नर्सों के धरने का बुधवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. आर के दोगने ने समर्थन किया है। इस दौरान आंदोलन में शामिल नर्सों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी नारेबाजी करते हुए अपनी सभी मांगो को पूरा करने की अपील की है।

धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक डॉ.आरके. दोगने ने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्य है कि मरीजों के उपचार में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नर्सिंग स्टाफ को आंदोलन करने के लिए उतरना पड़ा है जबकि नर्सिंग स्टॉफ बीमार लोगों की सेवा कर उन्हें दूसरा जीवन देता है, लेकिन प्रदेश सरकार सो रही है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टॉफ की सभी 10 मांगे जायज है। सरकार को इनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।

पूर्व विधायक दोगने ने कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम निश्चित ही नर्सों की मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जब देश कोरोना जैसी भयंकर महामारी से जूझ रहा था। इस दौरान इन्हीं नर्सों ने अपने जीवन से खेलकर पीड़ितों को अपना समय देकर दवाइयां दी। इलाज किया है। अतः इनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए, सरकार को बिना बिलंब किए नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन की मांगों को पूरा करना चाहिए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *