[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Shajapur
- Planted Trees, The Highway Will Smell With The Fragrance Of Flowers; Height Of Mahupura Bridge Will Increase
शाजापुर (उज्जैन)29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शहर में बुधवार को कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर महुपूरा पुल की ऊंचाई बढ़ाने, शहरी हाईवे पर पौधारोपण और पीडब्ल्यूडी के पुराने भवन पर पार्किंग स्टैंड और कांप्लेक्स बनाने की योजना बनाई है। इसके अलावा सब्जी मंडी में नगर पालिका के द्वारा बनाए गए कांप्लेक्स की दुकानों की नीलामी पर भी चर्चा हुई।
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, नगर पालिका के पार्षदगण, प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका की टीम के साथ शहर के कई वार्डों का निरीक्षण किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कलेक्टर को चीलर नदी पर स्थित महुपूरा पुल दिखाया और उसकी ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है।
महुपूरा में स्थित पुल की ऊंचाई वर्तमान में 4 फीट है, जिसे बढ़ाकर 12 फीट की जाना है। नगर पालिका ने इसके लिए डीपीआर बनाकर राज्य शासन को भेजी भी थी, लेकिन शासन ने निरस्त कर दी। अब एक बार फिर से नगर पालिका 17 जुलाई को सीएम के सामने उनके गुलाना दौरे के समय इस पुल की मांग रखेंगी। इस पुल की ऊंचाई बढ़ने से बारिश के दिनों में रास्ता बंद होने की समस्या से निजात मिलेगी। ज्यादा बारिश होने पर पुल पर पानी आ जाता है और शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। धौबी चौराहा, स्टेशन रोड और टंकी चौराहा पर जाने के लिए दो किलोमीटर की दूरी ज्यादा तय करना पड़ती है।
पार्किंग समस्या से मिलेगी निजात
शहर के बीच में स्थित पुराने पीडब्ल्यूडी भवन में नगर पालिका ने पार्किंग स्टैंड और कांप्लेक्स बनाने की मांग कलेक्टर से की है। भवन के मिलने से नगर पालिका यहां पार्किंग स्टैंड और कांप्लेक्स बनाने की योजना बना रही है। शहर में नगर पालिका का एक भी पार्किंग स्टैंड नहीं है। यहां पार्किंग स्टैंड बनने से ट्राफिक भी जाम नहीं होगा और शहरवासियों को पार्किंग करने के लिए एक स्थान उपलब्ध हो जाएगा।
खुशबू से महकेगा शहरी हाईवे
शहरी हाईवे पर कलेक्टर ने आज पौधारोपण किया। कलेक्टर ने बताया कि शहरी हाईवे के डिवाइडर पर खुशबू वाले फूल लगाए जाएंगे। जिससे हाईवे महकेगा। सबसे पहले चंपा के पौधे लगाए गए। नगरपालिका पूरे डिवाइडर के बीच पौधारोपण करेगी, आज से शुरूआत हो गई।
[ad_2]
Source link
