Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

अनूपपुर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी भालूमाड़ा थाना में पदस्थ एक पुलिस वाले की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके गृह जिले धार भेज दिया।

राकेश सिंह चौहान (28) भालूमाडा थाने में सूचना संकलन करते थे। राकेश सिंह चौहान अपने किसी काम से अपनी बाइक से अनूपपुर आ रहे थे। भोलगढ़ के पास अज्ञात वाहन ने पहले भैंस को टक्कर मारी, उसके बाद राकेश सिंह चौहान के वाहन को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। उनकी घटनास्थल पर ही दुखद निधन हो गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वे मूलतः मप्र के धार जिले के रहने वाले थे, फिलहाल उनके शव को धार जिला उनके गृह ग्राम भेजा जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *