Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

रीवा21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रीवा शहर की सिविल लाइन पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि एक युवक ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रकरण कायम करने के बाद मुखबिर की मदद ली गई। इसी बीच चोर की सटीक लोकेशन मिली। जिसको दबिश देकर पकड़ा है। घर की तलाशी में चोरी की तीन बाइक मिली है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक हितेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि 9 जुलाई को राजेश तिवारी पुत्र संपत 42 वर्ष निवासी धोबिया टंकी ने रिपोर्ट लेख कराई। कहा कि अग्रसेन चौक में बाइक खड़ी कर मजदूर संघ कार्यालय गया। निजी काम पूरा कर जब वापस लौटा तो बाइक नहीं थी। कोई चोर चुराकर ले गया था। तब थाने में अपराध क्रमांक 377/23 आईपीसी की धारा 379 का प्रकरण पंजीबद्ध किया।

विवेचना के दौरान रामकृष्ण यादव पुत्र रामकृपाल 25 वर्ष निवासी रौसर थाना चोरहटा पर संदेह जाहिर हुआ। ऐसे में आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसने पूर्व में भी दो बाइक थाना सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया है। पूर्व से अपराध क्रमांक 289/23 धारा 379 और 376/23 धारा 379 की एफआईआर दर्ज थी। तब आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *