[ad_1]
मध्यप्रदेश17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शाजापुर में 7वीं क्लास के छात्र पर चाकू से हमला हुआ है। बुधवार को स्कूल परिसर में तीन लड़कों ने छात्र को घेरकर मारपीट की। चाकू छात्र के पैर में लगा है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
8 नए कॉलेज खोले जाएंगे, 489 नए पदों को कैबिनेट की स्वीकृति
मध्यप्रदेश में 8 नए कॉलेज खोले जाएंगे। 2 कॉलेज में नई फैकल्टी, 3 कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स शुरू किए जाएंगे। बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में इसके लिए 489 नए पद स्वीकृत किए गए हैं।
कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया है कि 2 करोड़ रुपए से कम आय वाले सभी टोल टैक्स बैरियर के मैनेजमेंट का जिम्मा महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा जाएगा। आय की 30% राशि महिला स्व सहायता समूहों को दी जाएगी।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष और सरपंच के मानदेय और वाहन भत्ता बढ़ाने को भी कैबिनेट ने स्वीकृति दी। मध्यप्रदेश क्षमता निर्माण नीति 2023 का अनुमोदन किया गया। ग्राम रोजगार सहायक के मानदेय में वृद्धि पर एडिशनल एक्सपेंस अमाउंट 274.95 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई।
[ad_2]
Source link
