Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • When The Police Arrested Him, He Told The Police In The Police Station Call Ajay Vishwanoi And Ask, I Am His Younger Brother

जबलपुर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धनवंतरी नगर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि जबलपुर-नागपुर अंधमूक बाइपास पर कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर सड़क किनारे हवाई फायरिंग कर रहें है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी लेकर आई। चौकी प्रभारी ने जब फायरिंग करने वाले से नाम पूछा तो अपना नाम बताने से उसने कहा कि अजय विश्नोई को तुम फोन लगा लों। तुम उनसे पूछना कि मुकेश दुबे के अजय विश्नोई कौन है, मैं सगा भाई हूं अजय विश्नोई का…अब आप जान ले इनका परिचय ,शराब के नशे में धुत होकर पुलिस चौकी में खड़े इस व्यक्ति का नाम है मुकेश दुबे जो कि पूर्व मंत्री और पाटन विधायक अजय विश्नोई को अपना सगा भाई बता रहें है।

पुलिस चौकी में अपने साथियों के साथ खड़े भाजपा नेता और प्रधानाध्यापक मुकेश दुबे

पुलिस चौकी में अपने साथियों के साथ खड़े भाजपा नेता और प्रधानाध्यापक मुकेश दुबे

मुकेश दुबे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के करीबी भी। मुकेश दुबे अपने दो अन्य साथियों के साथ बीती रात अंधमूक बाइपास में खड़े होकर लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर रहें थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेता मुकेश दुबे के साथ सत्यम चक्रवर्ती, और एक चौबे नाम के व्यक्ति को भी पकड़ा है। पुलिस ने भाजपा नेता से पिस्टल और स्कार्पियो जप्त करते हुए चौकी ले आए।

मुकेश दुबई से जप्त की गई लाइसेंसी रिवाल्वर

मुकेश दुबई से जप्त की गई लाइसेंसी रिवाल्वर

चौकी प्रभारी सतीश झरिया ने जब उससे नाम पूछा तो नाम बताने से पहले उसने कहा कि फोन लगा ले, अजय विश्नाई जो कि विधायक है, मैं उनका छोटा भाई हूं। शराब के नशे में धुत भाजपा नेता मुकेश दुबे और उनके दोनों साथियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 336 के तहत आर्म्स लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन करना, शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाना की कार्रवाही की है। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल और स्कार्पियो जप्त कर तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच को विवेचना में लिया है।

पूर्व मंत्री और पाटन विधायक अजय विश्नोई को अपना बड़ा भाई बताकर सुर्खियों में आए मुकेश दुबे के विषय में जब जानकारी जुटाई गई तो काफ़ी चौंकाने वाले खुलासे हुए। मुकेश दुबे कद्दावर भाजपा नेता के साथ- साथ सरकारी स्कूल में टीचर भी है। पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक स्कूल भीटा ने मुकेश दुबे प्रधान अध्यापक है। उनके विषय में जब और जानकारी जुटाई गई तो, पता चला कि वह 2002 से इस स्कूल में पदस्थ तो है, पर कभी स्कूल नही आए। जानकारी के मुताबिक मुकेश दुबे कभी- कभी ही शासकीय स्कूल आया करते है, बताया जाता है कि कहने को तो मुकेश दुबे टीचर है पर उसकी गांव में दहशत किसी दबंग से कम नही है। गांव का कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ बोलने की हिमाकत नही करता है। एक ग्रामीण ने बताया कि स्कूल ना आने को लेकर CM हेल्पलाइन में शिकायत की थी पर वह बंद करवा दी गई।

इसी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ हैं मुकेश दुबे

इसी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ हैं मुकेश दुबे

भाजपा नेता बीते 22 सालों से शासकीय माध्यमिक स्कूल भीटा में पदस्थ है। कभी- कभार स्कूल आने के बावजूद उसकी हर माह उनको सैलरी भी मिल रही है। इस संबंध में जब हमने पाटन (BEO) ब्लाक एजुकेशन आफिसर ए.पी शुक्ला से बात की तो उनका कहना था कि वो नियमित स्कूल आते है, या नही मेरी जानकारी में नही है। BEO का कहना था कि मेरे अंडर 223 स्कूल है, सभी स्कूलों की जानकारी रखना संभव नही है। संकुल प्राचार्य जो बिल बनाकर मुझे भेजते है, उसके हिसाब से मैं सैलरी जारी कर देता हूं। वही इस मामले पर DEO घनश्याम सोनी का कहना था कि मुकेश दुबे का जो वीडियो आया है वह पुलिस से संबंधित है जिसकी जानकारी वही से दी जा सकती है, वह लंबे समय से स्कूल नही आ रहें है ऐसी कोई जानकारी नही है।

विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि मुकेश हमारी टीम का मेंबर है पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है

विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि मुकेश हमारी टीम का मेंबर है पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है

पुलिस चौकी में खड़े होकर पूर्व मंत्री और पाटन विधायक अजय विश्नाई को अपना भाई बताने वाले मुकेश दुबे के विषय में जब हमने विधायक अजय विश्नोई से बात की तो उनका कहना था कि वह हमारा कार्यकर्ता है, इसके अलावा शासकीय कर्मचारी भी है। विधायक का कहना था कि वह हमारा करीबी है और निश्वित रूप से नाम लिया होगा। विधायक अजय विश्नोई का कहना है कि मुकेश दुबे हमारी टीम का रेग्युलर मैंबर है। पाटन विधायक ने कहा कि अगर उसने कोई गलती की है तो कानून उसे सजा देगा। पुलिस ने उसे पकड़ा तो मैंने किसी ने नही कहा कि उसे छोड़ दिया जाए। हमारी टीम का मैंबर है पर अगर गलती किया है तो सजा मिलेगी, कानून सभी के लिए है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *