Sun. Jun 21st, 2026

[ad_1]

उज्जैनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार दोपहर से उज्जैन शहर और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश से शिप्रा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा। सुबह नदी का पानी रामघाट पर पर पहुंच गया जिससे घाट पर स्थित कई मंदिरो में पानी घुसने लगा। इधर छोटी रपट के ऊपर पानी बहने लगा बढ़ते पानी को देखते हुए प्रशासन ने बेरिकेटिंग कर लोगो को नदी से दूर रहने की सलाह दी है।

उज्जैन और इंदौर जिले के कई इलाकों में बीते 15 घंटो से तेज और कभी रुक रुक कर बारिश हो रही है। जिससे शहर के कई निचले इलाकों में जल जमाव देखेने को मिला तो वहीं अल सुबह से ही शिप्रा नदी का जल स्तर बढ़ चुका है और शिप्रा नदी उफान पर है। शिप्रा नदी के रामघाट पर नदी का पानी पंहुचा हालत ये है कि कई मंदिरो तक पानी पहुंचने लगा है , जिसके कारण भक्तों को मंदिर और नदी के किनारे जाने से दूर रखा जा रहा है।

घाट के मंदिरो तक पहुंचा पानी

घाट के मंदिरो तक पहुंचा पानी

किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए होमगार्ड के सैनिक सहित माँ शिप्रा तैराक दल के सदस्यों को भी लगा दिया है। वही छोटी रपट के ऊपर से शिप्रा नदी का पानी बह रहा है। मौसम विभाग की माने तो आज फिर तेज बारिश होने की संभावना।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *