Mon. Jun 22nd, 2026

[ad_1]

भोपाल15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में बंद दक्षिण अफ्रीकी चीता तेजस की मंगलवार की दोपहर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मादा चीता नाभा के साथ हुए संघर्ष में उसे चोट आई थी। उसकी गर्दन पर चोट के निशान मिले। तेजस को मादा चीता नाभा से मेटिंग कराने के उद्देश्य से पिछले दिनों इनके बाड़े के बीच का गेट खोल दिया गया था। तेजस की मौत के बाद अब तक दक्षिण अफ्रीकी तीन चीतों सहित कुल 4 चीतों की मौत हो चुकी है। अब सिर्फ 16 चीते बचे हैं। इनमें से 12 खुले जंगल में हैं। पीसीसीएफ जेएस चौहान ने चीता तेजस की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चीते के पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल से डॉक्टरों की टीम जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *