[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Orders Have Not Yet Come For Registration From 25; CM Has Announced Twice The Eligibility Age To Be 21 Years
सागर39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में एक हजार रुपए की दूसरी किस्त भी आ गई है।
लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में एक हजार रुपए की दूसरी किस्त भी आ गई है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम ने एक बार फिर कहा है कि योजना में पात्रता आयु 23 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करेंगे। 21 वर्ष की शादीशुदा महिलाएं भी योजना के तहत आवेदन कर सकेंगी और 25 जुलाई से उनके रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे। पात्रता आयु घटने को लेकर सीएम ने यह दूसरी बार घोषणा की है लेकिन महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों के पास अब तक इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं आया है। अधिकारी आदेश आने का इंतजार कर रहे हैं।
यदि आयु 23 से घटाकर 21 वर्ष कर दी गई तो जिले में कितनी महिलाएं पात्रता के दायरे में आएंगी, अब तक यह सूची भी तैयार नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि लिखित आदेश के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि 21 वर्ष आयु करने पर जिले में कितनी महिलाएं और इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं? कुछ महिलाएं दस्तावेज पूरे कर पात्रता की श्रेणी में आ गई हैं। उनके नाम कब जुड़ेंगे, इस संबंध में भी अभी कोई जानकारी नहीं है।
[ad_2]
Source link
