Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

मुरैना4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुरैना शहर मे गोवंश हर दिन बेमौत मारे जा रहे है। आए दिन गौवंश कुए मे गिर रहे हैं, हाईवे पर प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है लेकिन प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है। मंगलवार को नेशनल हाईवे पर अग्रवाल धर्मकांटा पर एक नंदी का एक्सीडेंट हुआ जिसकी सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे और उसका उपचार किया।

दूसरी घटना गणेशपुरा की है जहां पर किसी अज्ञान व्यक्ति के द्वारा गाय की आंख मे घाव कर दिया गया, जिससे उसके काफी खून निकल रहा था। जिसका गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह व उनकी टीम के सदस्य नंदकिशोर, मोहित प्रजापति, गौसेविका ज्योति के द्वारा प्राथमिक उपचार करके देवरी गौशाला भिजवाया गया।

तीसरी घटना शिकारपुर की है जहां गौसेवको ने कल्ला यादव, रजत छोटू पंडित के सहयोग से गौवंश का उपचार किया उसका पूरा पैर खून से लतपथ था। गौसेवको ने उसे पकड़कर उसका घाव साफ किया तो देखा कि उसमे काफी संख्या मे कीड़े बछड़े के पैर को खा रहे थे, जिसे गौ रक्षा दल के गौसेवको के द्वारा रेस्क्यू कर उपचार किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *