Fri. Apr 17th, 2026

[ad_1]

छिंदवाड़ा39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जन्मदिन के उत्साह में नियम कानून की परवाह किए बिना तलवार से केक काटने वाले एक युवक पर पुलिस ने 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दरअसल मामला लालबाग का बताया जा रहा है ।

दरअसल टीआई सुमेर सिंह जगेत के मुताबिक कुछ दिन पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सोहेल चटाई नामक युवक अपना जन्मदिन का केक तलवार से काटते हुए दिखाई दे रहा था।

वीडियो वायरल होने के बाद लगातार पुलिस सोहेल चटाई की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आज आज सोहेल चटाई को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया जिसके बाद से लोहे की तलवार भी मिली है। जिसके बाद आरोपी सोहेल चटाई के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

निगरानी बदमाश है आरोपी

दरअसल सोहेल चटाई थाना कोतवाली का निगरानी सुदा गुंडा बदमाश है। इसके विरूद्ध मारपीट एवं अवैध राशि वसूली के कई मामले पंजीबद्ध हैं। पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्रवाई एसआई राजेश शर्मा प्रधान आरक्षक करण पांडे एवं आरक्षक रामकुमार द्वारा की गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *