[ad_1]
ग्वालियर44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पकड़े गए लुटेरे, पहले नंबर पर सूरज, दूसरे नंबर पर अभिषेक, आखिर में सुनार प्रिंस जिसने लूटी गई चेन खरीदी थी।
- पुलिस ने दो बदमाशों व चेन खरीदने वाले सुनार को पकड़ा
ग्वालियर में खरगोन कलेक्टर शिवराज वर्मा की पत्नी पुष्पा सिंह से चेन लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने CCTV कैमरों से मिले फुटेज और बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पकड़ा है। वारदात को भिंड के बदमाशों की गैंग ने अंजाम दिया था जो किराए पर गोला का मंदिर और डीडी नगर इलाके में रहते हैं। कुल पांच बदमाश वारदात में शामिल थे। दो ने वादात को अंजाम दिया थ, जबकि तीन बदमाशों ने रैकी की थी। जब लूट के बाद बदमाशों को पता लगा कि जिसकी उन्होंने चेन लूटी है वह कलेक्टर की पत्नी है। इसके बाद वह घबरा गए थे और सभी अलग-अलग भाग गए। अब लूट की वारदात मंे शामिल दो बदमाश पुलिस के हाथ लगे हैं। साथ ही एक सुनार भी पकड़ा है जिसने चेन खरीदी थी। तीन बदमाश अभी फरार हैं। जिनके पास लूटा गया पैंडल है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

कलेक्टर शिवराज वर्मा के साथ उनकी पत्नी पुष्पा सिंह
तीन ने की रैकी, दो ने की वारदात
इस वारदात में कुल पांच बदमाश शामिल थे। जिनकी पहचान सूरज, अभिषेक, अरुण, मनीष और रामवीर हैं। एक आरोपी सुनार है जिसका नाम प्रिंस है। यह दुर्गा ज्वेलर्स गोला का मंदिर का संचालक है। इस मामले मंे दो बदमाशों ने चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले उनकी दूसरी गैंग अलग बाइक पर तीन बदमाश रैकी कर रहे थे। पुलिस ने अभिषेक, सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक वारदात के समय चेन खींचने वाले बदमाश की गाड़ी चला रहा था, जबकि सूरज अपनी बाइक पर दो अन्य बदमाशों को लेकर रैकी कर रहा था। तीसरा आरोपी सुनार प्रिंस है जिसने कलेक्टर की पत्नी से लूटी गई चेन खरीदी थी। अब इस मामले में तीन आरोपी अरुण, मनीष व रामवीर फरार हैं।
रात को दाल टिक्कड़ पार्टी, सुबह दिया लूट को अंजाम
पकडे गए बदमाशों ने बताया कि वह गोला का मंदिर में किराए पर रहते हैं। वारदात से पहले सभी बदमाशों ने मेला ग्राउंड हनुमान मंदिर के पास रात को पिकनिक मनाई थी। जिसमें उन्होंने दाल टिक्कड़ पार्टी की थी। इसके बाद सुबह रैकी कर निकले और वारदात को अंजाम दिया। कलेक्टर की पत्नी पुष्पा सिंह रोज मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं। उनके गले में मोटी सोने की चेन व पैंडल देख लिया था। इसलिए उनको टारगेट कर वारदात को अंजाम दिया।
CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस ने CCTV कैमरों की फुटेज से किया है। वारदात करने वाले बदमाश स्पलेंडर बाइक पर सवार थे। कई जगह यह बाइक दिखी, लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट खाली थी। पर कुछ जगह इसी बाइक के आगे एक और बाइक के फुटेज मिले हैं। लगातार यह दूसरी बाइक भी साथ चल रही थी। इस बाइक एचएफ डिलेक्स बाइक पर तीन युवक सवार थे और इस गाड़ी का नंबर दिख रहा था। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन सर्च कर बाइक मालिक तक पहुंचे और पूरे कांड का खुलासा कर दिया। इसके लिए पुलिस ने एक सैकड़ा गांव खंगाले तब जाकर बदमाश हाथ लगे हैं।

लूटी गई चेन, जो लुटेरों से बरामद हुई
ऐसे समझिए पूरा मामला
शहर के सिरोल स्थित पॉश टाउनशिप विंडसर हिल्स H-30 निवासी शिवराज सिंह वर्मा अभी खरगोन में कलेक्टर हैं। वह ग्वलियर मंे ADM भी रह चुके हैं। यहां उनकी पत्नी पुष्पा सिंह रहती हैं। रविवार (2 जुलाई) सुबह 6.40 बजे वह रोज की तरह सुबह की सैर पर निकली थीं। पुष्पा सिंह कलेक्ट्रेट पहाड़ी तक वॉक करने के बाद वापस लौटकर आ रही थी। अभी वह MPCT कॉलेज के सामने विंडसर हिल्स रोड पर पहुंची ही थी कि तभी एक युवक पैदल चलते हुए पीछे से आया और झपट्टा मार कर गले से सोने की चेन झपट ले गया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे लुटेरे का पीछा करते हुए पुष्पा सिंह ने शोर मचाया, लेकिन इससे पहले ही कुछ ही दूरी पर बाइक स्टार्ट कर तैयार खड़े अपने साथी के साथ लुटेरा बाइक पर सवार होकर मॉडल टाऊन की तरफ भाग निकला। इसके बाद पुष्पा सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस का कहना
एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश और लूटी गई चेन खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
[ad_2]
Source link
