Tue. Apr 21st, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • On Hariyali Amavasya, 1 Lakh Saplings Will Be Planted In The City; Will Take A Pledge To Make Plants Trees

इंदौर41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेयर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर में 17 जुलाई हरियाली अमावस के दिन ‘हर घर हरियाली महोत्सव’ के तहत शहर में 1 लाख से अधिक पौधों के रोपण के लिए मंंगलवार को शहर के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संस्थाओं, मीडियाकर्मी व सहयोगी संस्थाओं के साथ रविन्द्र नाटय गृह में बैठक ली। इसमें 1 लाख पौधों के रोपण के साथ उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर शहर के प्रबुद्धजन, सहयोगी संस्थाओं जिनमें रहवासी संगठन, मार्केट एसोसिएशन, औद्योगिक संगठन, शेक्षणिक संस्थान, धार्मिक संगठन, सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भी पर्यावरण मित्र अभियान में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हमारी परिषद ने जब पदभार ग्रहण किया था तो उस समय हमने शहर में 100 अहिल्या वन बनाने का लक्ष्य रखा था जिसे परिषद के 3 माह पूर्ण होने पर ही 104 स्थानों पर अहिल्या वन चिंहित कर वर्तमान में 69 हजार से अधिक पौधो का रोपण किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर में पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाना व हरियाली से आच्छादित करना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हम सभी अपने परिवार व रिश्तेदारों को पौधारोपण के लिये प्रेरित करें। उन्होंने अपील की कि सभी कम से कम 5 पौधे लगाएं और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करें। अपने रिश्तेदार व मित्रों को भी 5 पौधे लगाने का चैलेंज देकर पर्यावरण संरक्षण की चेन बनाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पर्यावरण मित्र अभियान से जुडे और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इसके साथ पौधा संरक्षण की शपथ भी लें। उन्होंने कहा कि ‘पर्यावरण मित्र अभियान’ के तहत 6 जुलाई को मुख्यमंत्री ने हरियाली का शुभारंभ किया गया। उक्त रियाली रथ के माध्यम से शहर के सारी विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा नागरिकों को पौधे भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

सद्गगुरु अण्णा महाराज जी ने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना हमारा लक्ष्य नहींं है, अपितु उसका संरक्षण कर उसे वृक्ष का रूप देना हमारा लक्ष्य है। सभी अपनी जिम्मेदारी लेकर यह सुनिश्चित करें कि पौधे का रोपण पश्चात उसकी रक्षा करें। पौधारोपण के दौरान अपने श्री गुरु का नाम स्मरण कर पौधारोपण करें ताकि उस पौध से आपकी आत्मीयता जुडी रहे। इस अवसर पर महाराज द्वारा 125 पौधों का वितरण किया गया। पर्यावरणविद व पदमश्री भालू मोढे ने कहा कि यह अभियान आगामी वर्षाकाल में चलेगा। सभी अपने घर, क्षेत्र व घर के आसपास बैक गार्डन में पौधारोपण करें। मालवा की जलवायु व मौसम को देखकर आम, पीपल, छायादार पौधे लगाएं ताकि उनके संरक्षण में कोई समस्या न आएं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *