[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sehore
- Will Protest In Every Block From July 15, Said People Are Upset Due To The Anti people Policies Of The Central And State Government
सीहोर39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महंगाई को लेकर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस आगामी 15 जुलाई को हर ब्लाक में प्रदर्शन करेगी। इसके लिए मंगलवार को शहर के बस स्टैंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया था।
बैठक के दौरान पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप पाटीदार को श्यामपुर ब्लाक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए आगामी रणनीति के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इन दिनों महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा नेता पाटीदार को पूर्व किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर निवारिया की अनुशंसा पर बनाया गया है।
इस मौके पर नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष पाटीदार ने कहा कि पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की आगामी रणनीति जिलाध्यक्ष के आदेश अनुसार बनाई गई है। आगामी 15 जुलाई को एक दर्जन से अधिक गांवों में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और साथ-ही-साथ चौपाल लगाकर भाजपा की षडयंकारी नीतियों से आम जनता को बताया जाएगा। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। किसान इन दिनों महंगाई से परेशान हैं। डीजल, पेट्रोल, गैस, सिलेंडर और खाद्य तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है।
देश में लोकतंत्र को खत्म करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार काम कर रही है। लगातार विपक्ष के नेताओं को कभी सीबीआई तो कभी ईडी की छापेमारी के नाम पर डराया जा रहा है, लेकिन जब सारे प्रयास विफल हो गए तो मोदी सरकार ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करवाने का षडयंत्र रचा। कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने खून से सींचा लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार विपक्ष को हजम नहीं कर पा रही है। केन्द्र की मोदी सरकार के ऊपर अनेक गंभीर आरोप हैं, उसके बावजूद वो विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही है।
[ad_2]
Source link
