Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

बड़वानी20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में यातायात व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। इस कारण स्थानीय लोगों सहित यहां से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अति व्यस्ततम क्षेत्रों में लोग सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे शहर में जाम की स्थिति बनना आम बात हो गई है।

शहर के बीचों बीच एमजी रोड़, कचहरी रोड़ सहित आशाग्राम रोड़ से होकर जाने वाले चालक कई बार अपने वाहन को उचित स्थान पर खड़ा न कर इधर-उधर सड़क पर खड़ा करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन सहित अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात व्यवस्था के लिए प्लानिंग जरूरी

शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग जरूरी है। जागरूक नागरिकों से राय लेकर विभिन्न विभागों के सहयोग से ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किया जाना चाहिए। शहर में पार्किंग स्थल का निर्धारण कर स्थानीय प्रशासन को इस दिशा में जल्द ही सार्थक पहल करनी चाहिए। ये कहना है शहर के विभिन्न व्यापारियों का जो दुकानों के सामने पार्किग से परेशान है।

शहर में इन स्थानों पर लगता है जाम

शहर के व्यस्ततम मार्ग कचहरी रोड एमजी रोड रणजीत चौक,झंडा चौक सहित आशा ग्राम रोड पर रोजाना जाम की स्थिति बनती जा रही है। कुछ मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर चार पहिया वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया था लेकिन लोग नियमों को तोड़ते हुए कार सहित लोडिंग वाहन लेकर इन मार्गो से गुजर रहे हैं ऐसे में इन सक्रिय मार्गों पर बार-बार जाम की स्थिति बनती है। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों को भी निकलने में परेशानी होती है।

मुख्य मार्ग रंजीत क्लब आशा ग्राम रोड कोर्ट चौराहा एमजी रोड कचहरी मार्ग बस स्टैंड झंडा चौक सहित पाला बाजार देवीसिंह मार्ग पर बार-बार जाम लगता है। दुकानों के बाहर लोग बाइक व अन्य सामान रख देते हैं। इससे यह मार्ग सक्रिय हो गए हैं वाहनों को निकलने में परेशानी होने पर जाम लगता है। इस समस्या का अब तक कोई निराकरण नहीं किया गया है l

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *