Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

सिवनी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी जिले के छपारा थाना अंतर्गत खापा गांव में आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज बारिश से बचने के लिए तीन लोग खेत में बने एक मकान में जान बचाने के लिए छुप थे। वहीं एक व्यक्ति पर आसमानी बिजली गिर गई और जहां वह छुपे थे वह कच्चा मकान भी व्यक्ति पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

बता दें कि छपारा थाना अंतर्गत खापा में अचानक मौसम बदल गया। और बारिश होने लगी। तब खेत में काम कर रहे नरेश कुमार कुड़ापा उम्र 38 साल अपने दो अन्य साथियों के साथ खेत में ही बने मकान में जाकर छुप गया। तेज बारिश के साथ आसमान से बिजली गिरी जिसके कारण जर्जर मकान भी गिर गया। जिसकी चपेट में आने से नरेश कुड़ापा की मौत हो गई।

वहीं उसके साथ छुपे 2 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने छपारा पुलिस को दी। जहां घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम को जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *