Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shajapur
  • Kanchan Welfare Society And One Stop Center Played An Important Role, She Was Missing For 15 Days, Brought Home After Persuasion

शाजापुर (उज्जैन)32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घर से 15 दिन पहले लापता हुई एक महिला को वन स्टॉप सेंटर व कंचन वेल्फेयर सोसाइटी की सहायता से सोमवार को उसके परिजनों तक पहुंचाया गया।

आदर्श नवीन नगर शाजापुर में महिला बाल विकास द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर व कंचन वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के माध्यम से मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला का रेस्क्यू सहायक संचालक महिला बाल विकास नीलम चौहान एव नेहा जायसवाल प्रशासक वन स्टॉप सेंटर के नेतृत्व में किया गया।

वार्ड 26 के रहवासियों ने बताया कि अवंता बाई पति केशर सिंह निवासी किठौर तहसील गुलाना जिला शाजापुर की रहने वाली है। पिछले तीन चार दिनों से वार्ड 26 की आंगनवाड़ी के पास के भवन में बैठी है। उक्त जानकारी स्थानीय रहवासी रोहित राठौर द्वारा महिला बाल विकास अधिकारी नीलम चौहन को दी गई। उसके बाद महिला को समझा बुझाकर वन स्टॉप सेंटर लाया गया।

महिला से पूछताछ में परिजनों का पता लगाकर उनसे टेलीफोन से संपर्क किया गया। पति केसर सिंह ने बताया कि अवंता बाई पिछले 15 दिनों से घर से निकली है और पूर्व में भी घर से कई बार जा चुकी है।

वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर कविता भावसार द्वारा अवंता बाई के पति व बेटी दोनों से बात कर समझाइश दी गई। इसके बाद अवंता बाई को उनके साथ भेज दिया गया। वन स्टॉप सेंटर की ओर से कविता भावसार और कंचन वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से नवीन वर्मा, वार्ड क्रमांक 26 के सामाजिक कार्यकर्ता रोहित राठौर, गौरव राठौर का इसमें सराहनीय सहयोग रहा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *