[ad_1]
सीहोर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सीहोर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता अपना-अपना नया एमएलए चुनेंगे। चारों विधानसभा में कुल 9 लाख 73 हजार 725 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 4 हजार 758 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 4 लाख 68 हजार 949 है। उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता विधानसभा क्षेत्र आष्टा में हैं, जबकि सबसे कम मतदाता सीहोर विधानसभा क्षेत्र में हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र सीहोर में 2 लाख 15 हजार 25 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 10 हजार 203 है। वहीं, महिला मतदाता एक लाख 4 हजार 814 हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र इछावर में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 20 हजार 160 है। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 14 हजार 789 हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 5 हजार 369 है।
विधानसभा क्षेत्र आष्टा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 70 हजार 105 हैं। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 40 हजार 434 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 29 हजार 670 हैं। विधानसभा क्षेत्र बुदनी में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 68 हजार 435 हैं। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 39 हजार 332 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 29 हजार 96 है।
कितने हैं थर्ड जेंडर मतदाता
बताया गया है कि सीहोर जिले में कुल 18 थर्ड जेंडर मतदाता है। इनमें बुधनी में 07 आष्टा में 01, इछावर 02 और सीहोर में 08 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
कितने हैं मतदान केन्द्र
जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र सीहोर में 257 मतदान केन्द्र हैं, जबकि बुधनी में 262, आष्टा में 332 और इछावर में 269 मतदान केन्द्र हैं। यह भी बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग को 18 मतदान केन्द्र बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। बताया गया है कि जिन मतदान केन्द्रों की दूरी ज्यादा है अथवा मतदाताओं की संख्या जिन मतदान केन्द्रों के दायरे में ज्यादा है वहां इस चुनाव में नए मतदान केन्द्र बन सकते हैं, लेकिन जब तक भारत निर्वाचन आयोग मंजूरी न दे।
[ad_2]
Source link
