Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Raisen
  • In Raisen, Congress Will Agitate With Children, Fix Shops, 3 Children’s Course Books For 11 Thousand, The Parent Said

रायसेन10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नवीन शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद शिक्षण संस्थानों की मनमानी के कारण अब अभिभावकों पर अतिरिक्त खर्चों का बोझ पढ़ना शुरू हो गया। मनमाने तरीके से कोर्स और निश्चित दुकानों पर उसकी बिक्री अभिभावकों की परेशानी का कारण बनी हुई है।

दरअसल नवीन शिक्षण सत्र को लेकर कलेक्टर अरविंद दुबे ने स्पष्ट आदेश जारी किए थे कि निजी शिक्षण संस्थानों के कोर्स खरीदने के लिए प्राइवेट स्कूल अभिभावकों को एक दुकान से ही लेने को बाध्य नहीं करेंगे। लेकिन अब जब शिक्षा सत्र शुरू हो गया है, तो हर निजी शिक्षण संस्थान का कोई सिर्फ एक ही दुकान पर महंगे दामों पर मिल रहा है। लेकिन कलेक्टर के आदेश को अमल कराने की जिम्मेदारी डीईओ एमएल राठौरिया और डीपीसी एसके उपाध्याय की थी। वह किसी भी शिक्षण संस्थान और निश्चित स्टेशनरी दुकान पर जांच करने नहीं पहुंचे।

जिसका दुष्परिणाम यह हो रहा है कि अभिभावक चार से पांच हजार रुपए प्रति कक्षा की किताबें और हजार से तीन हजार रुपए तक की यूनिफार्म एक ही दुकान से खरीदने को मजबूर हैं।

इस संबंध में अभिभावक सुशांत समाधिया,राजीव तिवारी ,मुकेश सेन का कहना है कि कोर्स अत्यधिक महंगी दरों पर मिल रहे हैं। 3 बच्चों का कोर्स लगभग 11 हजार में आया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *