[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dindori
- Villagers Forced To Walk In The Mud, Complain To The Officials, Zip CEO Bid – Will Get The Investigation Done
डिंडौरीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

बजाग जनपद पंचायत क्षेत्र के उफरी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने एजेंसी के खिलाफ सीसी सड़क का निर्माण किए बगैर लगभग साढ़े सात लाख रुपए निकालने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत में शिकायत की है। ग्रामीण आज भी कीचड़ भरे रास्ते में चलने को मजबूर है। ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव अब जानकारी भी नहीं दे रहे है।
जिला पंचायत सीईओ बोली जांच करवाते है…
ग्राम पंचायत उफरी उपसरपंच देवेंद्र सोनवानी, राम सिंह ने शिकायत में उल्लेख किया है कि पंद्रहवे वित्त से वर्ष 2022 में उदय के घर से हैण्ड पम्प तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जाना था और निर्माण कार्य कागजों में पूरा कर ग्राम पंचायत एजेंसी ने 07 लाख 26 हजार 8 सौ रुपए निकाल लिए है।
ग्रामीण आज भी कीचड़ भरे रास्ते मे चलने को मजबूर है। गांव में कोई बीमार हो जाए तो उसे बड़ी मुश्किल से मुख्य मार्ग तक ले जाया जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। जिला पंचायत सीईओ नंदा भलावे ने टीम गठित कर जांच करवाने के निर्देश दिए है।

[ad_2]
Source link
