Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

सिवनी26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी जिले के 2 नव विवाहित जोड़े मनाली में तेज बारिश के बीच फंस गए है और अब वापस आने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सिवनी के 2 नव विवाहित जोड़े घूमने के लिए मनाली गए हुए हैं। जहां तेज बारिश के कारण बाढ़ में फंस गए हैं और परिजनों से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है।

वहीं परिजनों ने बताया कि वे हिमाचल सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं, ताकि सभी सुरक्षित वापस आ सके। मनाली में फंसने वालों में तेजल सनोडिया, तरुण सनोडिया, दीपक सनोडिया और अरुणा सनोडिया शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि हिमाचल के छह जिलों चम्बा, कूल्लु, शिमला, सिरमौर, सोलन और मंडी में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। जुलाई माह में पिछले 24 घंटों के दौरान मनाली, सोलन व रोहडू में बारिश ने पिछले 50 साल के रिकार्ड तोड़े हैं। हिमाचल में लगातार हो रही बारिश से आम जन काफी परेशान हैं।

सिवनी के लोगों को सकुशल वापस लाने के लिए परिजनों की ओर से सरकार से अपील की जा रही है। वहीं इस मामले में सिवनी विधायक का कहना है कि वे परिजनों से बातचीत कर रहे हैं और दोनों जोड़ो के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। साथ ही कलेक्टर से भी संपर्क में है।

वहीं सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल का कहना है कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। मनाली के जिला अधिकारी से संपर्क किया गया है। प्रशासनिक तौर पर सारी जानकारियां मनाली प्रशासन के साथ साझा कर दोनों ही दंपतियों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *