Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

ग्वालियर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हॉस्पिटल में मृत पड़ी छात्रा अक्षया सिंह - Dainik Bhaskar

हॉस्पिटल में मृत पड़ी छात्रा अक्षया सिंह

  • मेस्कॉट हॉस्पिटल के पास हुई घटना

ग्वालियर में सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं पर फायरिंग कर दी। एक्टिवा चला रही छात्रा को सीने पर गोली लगी और उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। घटना मेस्कॉट हॉस्पिटल के पास तिलक नगर की है। मृतका 11वीं की छात्रा है और लक्ष्मीबाई कॉलोनी से कोचिंग लेने के बाद वापस घर लौट रही थी। घटना के बाद लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया था। बाइक सवार बदमाश कौन थे यह पता नहीं चल सका है, लेकिन किसी सुमित का नाम सामने आया है। बदमाशों के टारगेट पर कौन था यह भी साफ नहीं हो सका है। दो दिन बाद (12 जुलाई) को मृतक छात्रा का जन्मदिन भी था। इसके लिए वह पिता से नई ड्रेस खरीदने के लिए रुपए भी लेकर गई थी। पर कोई नहीं जानता था कि जन्मदिन से दो दिन पहले उसकी जान इस तरह चली जाएगी।

घटना की चश्मदीद घबराई छात्रा को समझाते एसएसपी

घटना की चश्मदीद घबराई छात्रा को समझाते एसएसपी

शहर के सिकंदर कंपू निवासी शैलेन्द्र सिंह यादव की बेटी अक्षया सिंह (19) छात्रा है। वह 11वीं की छात्रा है और वह अपने पड़ोस में रहने वाली सोनाक्षी शर्मा के साथ लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित कोचिंग पर पढ़ने जाती है। उसकी मैथ्स की कोचिंग सोमवार को थी। अपनी सहेली के साथ के साथ शाम को वह कोचिंग से बाजार गई वहां से कुछ कपड़े खरीदे और अपने घर के लिए आ रही थी। एक्टिवा अक्षया सिंह चला रही थीं, जबकि सोनाक्षी पीछे बैठी थी। अभी वह बातें करती हुईं मेस्कॉट हॉस्पिटल चौराहा निकलकर तिलक नगर के करीब पहुंचे थे कि तभी बाइक सवार बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल से एक के बाद एक दो गोलियां चलाई हैं। एक गोली अक्षया के हाथ और दूसरी सीने पर लगी है। जिसके बाद वह वहीं गिर पड़ी। गोलियां चलाने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो की मदद से घायल छात्रा और उसकी सहेली को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया है। इस दौरान सूचना मिलते ही पुलिस व छात्राओं के परिजन हॉस्पिटल पहुंच गए। पर डॉक्टर इलाज शुरू कर पाते उससे पहले ही छात्रा अक्षया ने दम तोड़ दिया।
कौन था बदमाशों का टारगेट
हमले के समय एक्टिवा पर दो छात्राएं सवार थीं। बदमाशों ने गोलियां एक्टिवा की ओर चलाई जिसमें दोनों गोलियां अक्षया को लगी, जबकि सोनाक्षी बच गई। अब पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि कहीं बदमाशों के टारगेट पर दूसरी छात्रा तो नहीं थी। यदि ऐसा है तो पुलिस को उससे भी बात करनी पड़ेगी।
हमलावर तीन या चार उलझन बरकरार
घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अफसरों को मृतक छात्रा के साथ घटना पर मौजूद छात्रा सोनाक्षी ने बताया है कि बदमाशों की संख्या चार थी। वह दो बाइक पर सवार थे। पर गोली मारने वाले कौन थे यह पता नहीं चल सका है। सभी चेहरा ढके हुए थे। चश्मदीद ने पुलिस को यह जरुर बताया कि बदमाश कुछ देर पहले ही उनके पीछे आए थे और अचानक पास आकर उन्होंने हमला कर दिया।
दो दिन बाद है अक्षया का जन्मदिन
मृतक छात्रा सोमवार को अपने पिता शैलेन्द्र सिंह यादव से शॉपिंग करने के लिए रुपए लेकर गई थी। क्योंकि दो दिन बाद 12 जुलाई को उसका जन्मदिन था। यही कारण था कि कोचिंग से लौटते समय उसने शॉपिंग की फिर वह घर लौट रही थीं। जिस समय यह घटना हुई।
कौन है यह सुमित?
पुलिस के सामने बातचीत में एक नाम सामने आया है। कोई सुमित राजावत है जिसका जिक्र वहां किसी ने किया है। साथ ही बताया है कि यह छात्रा को परेशान कर रहा था। पुलिस इस सुमित को भी तलाश रही है।
पुलिस का कहना
इस मामले में एसएसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि घटना सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। अभी किसी का नाम साफ नहीं हुआ है, लेकिन बातचीत की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *