Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

इंदौर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री चौहान का  विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व में सम्मान करते कुंजीर। - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री चौहान का विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व में सम्मान करते कुंजीर।

क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सोमवार को विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व में सम्मान किया। इस मौके पर सेना के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर ने छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र भेंट किया।

क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना के सदस्यों ने मुख्यमंत्री चौहान का प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए चलाए जा रही सराहनीय योजना के धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र पाकर मैं अभिभूत हुआ, सम्मान के लिए धन्यवाद।

इस अवसर पर चंद्रकांत कुंजीर, मिलिंद दिघे, करण कुंजीर, प्रदेश महिला अध्यक्ष स्वाति मोहिते, शहर अध्यक्ष लवली जाधव, प्रमोद गौरे, चिरंजीव सिंह के साथ मराठा समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा करते हुए विधायक मेंदोला एवं कुंजीर।

मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा करते हुए विधायक मेंदोला एवं कुंजीर।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *