Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Two Killed In The Accident, 30 Injured In Bus And Tractor, Seriously Injured Referred To Gwalior

भिंड38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भिंड के गोहद और मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिकोड़ा गांव के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग 719 पर एक बार फिर से जबरदस्त हादसा हुआ है। ग्वालियर से आ रही धर्मेंद्र ट्रैवल्स की बस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली सवारियों से भरी हुई थी। इस हादसे में एक महिला एक पुरुष, 2 लोगों की मौत हो गई। वही ट्रैक्टर व बस के अंदर बैठे 30 लोग गंभीर रूप से घायल है। 16 लोगों की हालत नाजुक होने पर ग्वालियर के जेएएच में भर्ती कराया गया है।

ऐसे हुआ हादसा

गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार के मुताबिक मौ थाना क्षेत्र के झांकरी चौकी के अंतर्गत आने वाले पिपड़िया गांव से माता बसैया मुरैना में कुछ श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर गए हुए थे। वे घट वैया पूजा कर वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे। रात्रि करीब 9:30 से 10:00 के बीच यह श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ हाईवे पर किनारे खड़े होकर बच्चों को पेशाब करवा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार धर्मेंद्र ट्रेवल की बस ने ट्रॉली में टक्कर मार दी इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार श्रद्धालु महिला सगुनाबाई उम्र 45 साल समेत 20 से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बस की केबिन में सवार 8 से 10 यात्री भी घायल हुए। हादसे की सूचना लगते ही मौके पर गोहद चौराहा थाना पुलिस गोहद थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा व मालनपुर थाना प्रभारी संतोष यादव मौके पर पहुंच गए।

घायलों को उपचार के लिए गोहद अस्पताल ले जाया गया। ज्यादा की तादाद में घायल आने पर सिविल अस्पताल गोहद के स्वास्थ्य सेवा लड़खड़ा उठी। तत्काल 16 घायलों को गोहद से ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जयारोग्य अस्पताल में भर्ती मरीजों की उचित व्यवस्था के लिए गोहद थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा भी ग्वालियर पहुंचे। इधर गोहद के सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों की व्यवस्था को देखने के लिए मालनपुर थाना प्रभारी संतोष यादव ने मोर्चा संभाला। घटना की जानकारी लगते ही भिंड कलेक्टर व एसपी भी मरीजों के हाल चल पूछने के लिए पहुंचे।‌

सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को देखते हुए प्रशासनिक अफसर

सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को देखते हुए प्रशासनिक अफसर

2 लोगों की मौत

इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार श्रद्धालु महिला सगुनाबाई उम्र 47 साल निवासी पिपहाड़ी की मौत हो गई है। वही बस में सवार यात्री रामकरण पुत्र जनवेद जाटव उम्र 55 साल निवासी जलहारी का पुरा भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। चिकित्सकों ने रामकरण को मृत घोषित कर दिया है। दोनों ही मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखवाया गया है। सुबह के समय दोनों मृतकों के शवों का पीएम कराया जाएगा इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार कराने के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।

ट्राॅली में नहीं थे रीफ्लैक्टर इसलिए हुआ हादसा

हादसे का कारण बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली में पीछे से बस ने टक्कर मारी। बस की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की बताई जा रही है। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार दौड़ रही बस के चालक को सड़क किनारे हाईवे पर खड़ा ट्रैक्टर ट्रॉली नजर नहीं आया। ट्रॉली के बैकसाइड पर रिफ्लेक्टर ना होने के कारण बस चालक को ट्राली नजर नहीं आई। हालांकि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *