[ad_1]
सारंगपुर35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजगढ़ जिले के पचोर में शनिवार को व्यापारी का अपहरण कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों में से दो के मकान सोमवार को तोड़े गए। इससे पहले सुबह करीब 11 बजे पुलिस और प्रशासन कि टीम पिपलिया रसोड़ा पहुंची।
यहां अराेपियों के परिवार ने कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस नेता रघु परमार ने आरोपियों के परिजनों को नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रशासन ने मकान तोड़े। कार्रवाई के दौरान लोगों ने विधायक और कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ नारे लगाए।

अपहरण के बाद की थी हत्या
पचोर में जेडी मार्केट में किराना का व्यवसाय करने वाले व्यापारी राधेश्याम गुप्ता (60) का शुक्रवार की रात अपहरण हो गया था। उनका शव शनिवार को लीमाचौहान थाना क्षेत्र के भ्याना गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस पड़ताल में सामने आए पांच आरोपियों में से मुख्य आरोपी राकेश सेन और मोहित शर्मा अभी तक फरार है। पकड़े गए तीन आरोपी आकाश नायक, विकास रुहेला, और रोहित वैष्णव को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
आरोपी राकेश का घर पहले ही तोड़ा
मामले में फरार आरोपी राकेश चौहान का घर उसी दिन तोड़ दिया था। सोमवार को विकास रुहेला और आकाश नायक का घर तोड़ने के लिए पचोर थाना प्रभारी, बोड़ा नायब तहसीलदार किरण धाकड़ और बोड़ा थाना प्रभारी संदीपसिंह मीणा बोड़ा नगर परिषद का बुलडोजर लेकर पहुंचे। परिवारों कि गरीबी हालत देखने के बाद पुलिस ने दया दिखाई और आकाश नायक के घर का टीन शेड एवं विकास रुहेला के घर खपरेल तोड़ा।

करीब एक घंटा चला हंगामा
अतिक्रमण हटाने गए पचोर और बोड़ा थानाप्रभारी को लगभग एक घंटे तक विरोध झेलना पड़ा। यहां आरोपी के परिवार के सपोर्ट में कांग्रेस नेता आकर खडे़ हो गए। इसके बाद एकत्रित भीड़ ने गिरीश भंडारी मुर्दाबाद, राज्यवर्धनसिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने उनके पक्ष को भी सुना उसके बाद कार्रवाई पूरी की।
अपराधी के परिजनों के सपोर्ट में आए कांग्रेस नेता रघु परमार
अपराधियों का आशियाना तोड़ने पहुंचे पुलिस प्रशासन को परिजनों सहित कई कांग्रेसियों का विरोध झेलना पड़ा। इस दौरान इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता रघु परमार ने आरोपी पक्ष के परिजनों की बात पुलिस के सामने रखी। उन्होंने कहा कि आरोपी पकड़े गए हैं, यह गरीब लोग हैं। इनके रहने का दूसरा ठिकाना नहीं है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से कहा कि आदेश के तहत कार्रवाई करनी ही पड़ेगी। इस पर रघु परमार ने कहा कि जितना नुकसान होगा उसकी भरपाई मैं करूंगा। दोनों आरोपियों के मकान टूटने के बाद बोड़ा पहुंचे रघु परमार ने दोनों परिवारों को टीन के चद्दर दिलवाए।



[ad_2]
Source link
