[ad_1]
आगर मालवा16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आगर मालवा में कम्युनिटी हाल छावनी में सोमवार को जिला स्तरीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण दिया। इसमें जिले के बालक एवं बालिकाओं ने कराते, जूडो, लाठी एवं जूजूत्सु का प्रशिक्षण लिया। बाद में उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के संरक्षक विनीत मालवीय ने बताया गया कि जीवन में आत्मरक्षा सम्बन्धी खेलों का अत्यंत महत्व है। हमारे यहां पूर्व में ऋषि गुरुकुल में शास्त्र के साथ साथ बालक बालिकाओं को आत्मरक्षा की कला भी सिखाते थे। यह अब खेल का रूप ले चुकी है। आज के समय में बालिकाओं के लिए यह कला अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक बालिका को आत्मरक्षा की कला सीखना चाहिए। जिससे वह अपने जीवन मे आने वाले किसी भी प्रकार के शत्रु का सामना कर स्वयं की रक्षा कर सके।

बालक-बालिकाओं ने खेल का प्रदर्शन किया
कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं ने खेल का प्रदर्शन किया। इसमें अतिथि के रूप में बलवंत बोड़ाना वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक, पिंकी पंवार क्षेत्र सह संयोजिका, महंत मोहन्तिदास महाराज मथराखेड़ी आश्रम, योगेंद्र परमार जिला अध्यक्ष विहिप, सतीश गहलोत जिला अध्यक्ष रोटरी क्लब, हिम्मत सिंह जामली सह संयोजक युवा संसद मौजूद थे। अतिथियों ने प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरव प्रदान करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इनका किया सम्मान
बास्केटबॉल में रुद्र देसाई, आशुतोष यादव, वंदना उमठ, मार्शल आर्ट में अंशुल भावसार, शुभम भिलाला, जीवन वर्मा, गोपाल वर्मा, विशाल सूर्यवंशी, जूडो में तनीषा सिलोरिया, खो-खो में नितेश खमोरा, सविता उनियारा, बैडमिंटन में पलक सैनी, कराते ब्लैक बेल्ट में वेदांश शर्मा, आयुष चौहान, दृश्य परमार, सावन ठाकुर, संदीप कुम्भकार, श्रुति सागर आदि को मंच से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र एवम शील्ड प्रदान की गई। आभार आयुष दुबे ने माना।
[ad_2]
Source link
