Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

आगर मालवा20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगर मालवा जिले के कानड़ में दूषित पानी पीने से 15 लोग बीमार हो गए। इनमें से 10 का उपचार जिला अस्पताल आगर में जारी है। नगर परिषद ने वार्ड 1, 2 और 3 में जिस पाइप लाइन से जल वितरण किया जाता है वह अतिवर्षा के चलते फूट गई थी।

हालांकि नगर परिषद ने उसे ठीक कर दिया था, लेकिन लीकेज की वजह से उसमें दूषित पानी चला गया। इसे पीने से वहां के रहवासी बीमार हो गए। 15 लोगों को उल्टी-दस्त होने लगे। इनमें से 10 उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बाकी बीमार अन्यत्र उपचार करा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *