Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Leaving For The Venue On The Super Corridor, Will Release The Second Installment Of Ladli Bahna Yojana

इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिव्यांग महिलाओं को गाड़ी की चाबी सौंपते सीएम - Dainik Bhaskar

दिव्यांग महिलाओं को गाड़ी की चाबी सौंपते सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार दोपहर 1 बजे इंदौर पहुंचे। वे यहां सुपर कॉरिडोर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक से लाड़ली बहन योजना की दूसरी किस्त की एक-एक हजार की राशि खातों में ट्रांसफर करेंगे। लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाएंगे। बड़ी तादाद में महिलाएं पहुंच गई हैं।

यहां होने वाले कार्यक्रम के जरिए पूरे मध्य प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के खाते में पैसा पहुंचेगा। सीएम एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वे रोड शो कर रहे हैं। इसके बाद सभा होगी। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट के बाहर 25 दिव्यांग महिलाओं को गाड़ियां भेंट की।

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लाड़ली बहना योजना की हितग्राही मौजूद हैं।

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लाड़ली बहना योजना की हितग्राही मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री चौहान एयरपोर्ट से लेकर गांधी नगर चौराहा होते हुए सुपर कॉरिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान लाड़ली बहनें जगह-जगह स्वागत कर रही हैं। रोड शो के मार्ग में 11 मंच रहेंगे और 11 हजार लाड़ली बहनें लाठी के साथ सशक्तिकरण का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम के दौरान बहनों द्वारा मुख्यमंत्री चौहान को 101 फीट लंबी राखी भी भेंट की जाएगी।

रोड शो के दौरान सीएम को धन्यवाद देने वाले पोस्टर लेकर खड़ी महिलाएं।

रोड शो के दौरान सीएम को धन्यवाद देने वाले पोस्टर लेकर खड़ी महिलाएं।

रोड शो के दौरान सीएम के स्वागत के लिए खड़ी लाड़ली बहनें।

रोड शो के दौरान सीएम के स्वागत के लिए खड़ी लाड़ली बहनें।

सीएम ने 25 दिव्यांग महिलाओं को गाड़ी की चाबी भेंट की।

सीएम ने 25 दिव्यांग महिलाओं को गाड़ी की चाबी भेंट की।

मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को एयरपोर्ट से लेकर गांधी नगर चौराहा होते हुए सुपर कॉरिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को एयरपोर्ट से लेकर गांधी नगर चौराहा होते हुए सुपर कॉरिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल होंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *