[ad_1]
दतिया27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दतिया में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार सुबह से नर्सिंग स्टाफ 10 सूत्री मांगों को मनवाने के लिए जिला अस्पताल प्रांगण में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गया।
नर्सिंग एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष रीना अहिरवार ने बताया कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनकारी नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था और आज सभी ने एक दूसरे को समर्थन देते हुए काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ चुकी है। उन्होंने बताया कि हमने ज्ञापन के माध्यम से मांग कि नर्सिंग ऑफिसर्स सेकेंड ग्रेड पे, नाइट अलाउंस, नर्सिंग स्टूडेंट का स्टाइपेंड बढ़ाने, नर्सिंग ट्यूटर का ग्रेड पे और पद सृजित करने समेत 10 सूत्रीय मांगों को पूरा किया जाएं।
एसोसिएशन की उक्त मांगों के साथ ही 2018 के भर्ती नियमों में संशोधन, नर्सिंग स्टूडेंट का स्टाइपेंड तीन हजार से बढ़ाकर आठ हजार रुपए किए जाने सहित अन्य मांगें भी उठाई। इन मांगों के बारे में प्रदेशभर में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन लगातार मुख्यमंत्री से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाता रहा है। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि इस बार एसोसिएशन आर-पार की लड़ाई का मन बना चुका है। अनेक बार बैठक कर अधिकारियों से आश्वासन ही मिला है। लेकिन मांगों का निराकरण अब तक नहीं किया गया है।
[ad_2]
Source link
