Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

नर्मदापुरमएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नर्मदापुरम के सोहागपुर में कॉलेज के सामने रविवार रात को एक व्यापारी पर 3 हमलावरों ने फायरिंग की गई। पुराने विवाद के चलते रंजिश में जानलेवा हमला किया गया। करीब 3 राउन्ड फायरिंग की गई। जिसमें एक गोली हिप्स पर और दूसरी गोली हाथ में लगी। वहीं तीसरी गोली उसे छु कर निकल गई। घटना रविवार रात करीब 9.30 बजे की बताई जा रहीं है। फायरिंग करने वाले गांव के ही रामकुमार उर्फ मुन्नालाल गुर्जर निवासी ग्राम सिलारी समेत अन्य दो लोग है। जो फायरिंग करने के बाद भाग गए। घायल कृष्णकांत पटेल (32) निवासी ग्राम सिलारी चौराहेट है। जिसका नर्मदा अस्पताल नर्मदापुरम में उपचार जारी है।

रात 12 बजे देहात थाना टीआई संजय चौकसे ने पीड़ित के बयान लिए। पुलिस के मुताबिक घायल कृष्णकांत पटेल सोहागपुर में दुकान चलाता है। पीड़िता ने बयान दिए कि रात करीब 9 बजे वो दुकान बंद कर अपने गांव सिलारी जा रहा था। सोहागपुर में कॉलेज के सामने गांव के रामकुमार उर्फ मुन्ना गुर्जर ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मुझे रोक लिया। रंजिश के चलते मुझसे विवाद करने लगा और पिस्तौल निकालकर मुझ पर हमला कर दिया। मैंने बचने की कोशिश किया। उसने 3 बार फायरिंग की। जिससे एक गोली मेरे हिप्स में और दूसरी हाथ पर लगी। तीसरी छु कर निकल गई। राहगीर और परिचित लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नर्मदापुरम रैफर किया। हिप्स में गोली फंसी है। हाथ में भी चोट है। टीआई चौकसे ने बताया घायल के बयान लिए है। घटनास्थल सोहागपुर का है। इसलिए डायरी जीरो पर कायम कर सोहागपुर भेजी जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *