[ad_1]
मुरैनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

मुरैना के महिला पुलिस थाने में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर परामर्श केंद्र के सदस्य एवं थाना प्रभारी सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। परामर्श केंद्र में 42 मामले सुनवाई के लिए आए थे जिनमें से 12 जोड़ों ने एक दूसरे को माला पहना कर जीवन भर साथ रहने का वादा किया।
बता दें कि हर रविवार को महिला पुलिस थाने में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है। इसमें उन पति पत्नियों के केस रखे जाते हैं जो मारपीट, शराब तथा अवैध संबंधों के चलते लंबे समय से एक दूसरे से अलग रह रहे होते हैं तथा जिन्होंने तलाक के लिए आवेदन किया हुआ होता है। ऐसे दंपतियों को दोबारा एक करने के लिए परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है जिसमें उन लोगों को एक करके जीवन भर साथ रहने का एक मौका दिया जाता है। इस बार भी परामर्श केंद्र में इसी प्रकार के 12 जोड़ों को एक करने का मौका दिया गया। सभी 12 जोड़ों ने एक दूसरे को माला पहना कर साथ जीने मरने की सौगंध खाई और रहने का वादा किया।
[ad_2]
Source link
