[ad_1]
इंदौर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जैन समाज की 5 प्रमुख संस्थाओं अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन संस्थाएं समन्वय समिति के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण सभा रविवार को इंदौर में महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बड़जात्या के ऑफिस पर हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई और हम दो हमारे तीन का नारा देने पर आम सहमति भी बनी।
बैठक में धर्म सरक्षणि महासभा के महामंत्री प्रकाश बड़जात्या, दक्षिण भारत जैन सभा केअध्यक्ष डीए पाटिल, भारत वर्षीय दि. जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के महामंत्री संतोष पेंडारी, अ.भा. दिगंबर जैन परिषद के पदाधिकारी, दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बड़जात्या, नेशनल माइनॉरिटी कमीशन के धन्यकुमार ने समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार रखे। इसमें सुप्रीम कोर्ट में लंबित चल रहे सम्मेदशिखर जी को पवित्र स्थल घोषित करवाने की प्रगति पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार से चर्चा करने की बात कही गई। गुजरात स्थित गिरनारजी तीर्थ क्षेत्र की गुजरात हाइकोर्ट केस में सुनवाई की प्रगति पर भी चर्चा एवं चौथी टोंक पर विकास की योजना पर विचार किया गया। महाराष्ट्र स्थित शिरपुर अंतरिक्ष पार्श्वनाथ पर चल रहे विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की बात हुई। दक्षिण में आचार्य शांतिसागर महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी वर्ष 2024 – 25 की रूपरेखा भी बनाई गई । इसके साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
आंकड़ों में 45 लाख ही, वास्तव में 3 करोड़
बैठक में बताया गया कि सरकारी आंकड़ों में जैन समाज 45 लाख ही हैं, जबकि पूरे भारतवर्ष में 3 करोड़ जैन समाज बंधु हैं। इसके लिए विशेष अभियान के तहत जनगणना की जाएगी ।
सामाजिक संख्या बढ़ाने के लिए हम दो हमारे 3 का नारा दिया जाएगा।
इस सभा के पश्चात महासमिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र जैन बाकलीवाल, डीके जैन , मनोज पाटौदी , अनिल – वंदना बड़जात्या , प्रमोद पापडीवाल , वीरेन्द्र बड़जात्या, महावीर बैनाड़ा, दीपक पाटनी , डॉ प्रकाश जैन, हेमंत जैन, जिनेन्द्र सेठी , मुकेश दोषी ,आयुषी बाकलीवाल ,पवन राजावत , सुयश बाकलीवाल , जितेंद्र जैन , सुबोध मारोरा आदि उपस्थित थे।
सभा का संचालन जैनेश झांझरी ने किया। डॉ संगीता विनायका ने आभारमाना।
[ad_2]
Source link
