[ad_1]
दीपक शर्मा. इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

श्री परशुराम सेना का प्रादेशिक महाधिवेशन एक निजी होटल में संपन्न हुआ। इसमें प्रदेश की 43 जिले एवं 146 तहसील से पधारे ब्राह्मण समाजजन ने एकमत होकर जबलपुर से पं. मुकेश चतुर्वेदी को सयोजक एवं पं अनूप शुक्ला को श्री परशुराम सेना का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। सभी समाजजन ने इसके साथ ही यह संकल्प लिया कि वे 9 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में जिले से लेकर तहसील तक इसे एकमत होकर क्रियान्वित करने का कार्य करेंगे।
श्री परशुराम सेना के प्रदेश संरक्षक अनूप बाजपेयी ने बताया कि अधिवेशन में जानापाव को ब्राह्मण तीर्थ बनाने एवं वहां पर ब्राह्मणों का ट्रस्ट गठित करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की अवधि 5 वर्ष करने, प्रत्येक जिले में ब्राह्मण गुरुकुल के लिए जमीन प्रदान करने एवं जिला स्तर पर परशुराम छात्रवृत्ति योजना जैसे प्रस्तावों पर चर्चा की गई। अधिवेशन में निर्णय लिया गया की 2 माह के भीतर ब्राह्मण समाज से जुड़ी 9 मांगों को लेकर संभाग स्तर पर बड़े प्रदर्शन भी किए जाएंगे।
प्रदेशभर के पदाधिकारी हुए शामिल
इस अवसर पर इन्दौर से योगेन्द्र महंत, सत्येंद्र शर्मा, ग्वालियर से राकेश नायक, उज्जैन से सुरेन्द्र चतुर्वेदी, रीवा से राजीव शुक्ला, खंडवा से देवेन्द्र शास्त्री, भोपाल से राकेश चतुर्वेदी, मन्दसौर से अरुण शर्मा नीमच से जे.पी. पुरोहित, खरगोन से सुनील शर्मा, धार से विश्वास पाड़े, हरदा से रोहित तिवारी, गुना से चन्द शेखर शर्मा, कटनी से मनोज बडगुनिया सहित प्रदेशभर के पदाधिकारी शामिल हुए।
बधाई देने आए विधायक शुक्ला
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने के लिए विधायक संजय शुक्ला एवं नवनीत शुक्ला विशेष रूप आए। सम्मेलन में उपस्थित श्री परशुराम सेना इंदौर महानगर के राजेश दुबे, ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ प्रकाश बाजपेयी, विजेंद्र दीक्षित, विनोद द्विवेदी, अनिल तिवारी, गौतम तिवारी,मोनेश जोशी, प्रेम बागोरा, ऋषभ शुक्ला एडवोकेट, मुरली जोशी, रितेश शर्मा आदि समाजजन ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष दीपक शर्मा ने आभार माना।
[ad_2]
Source link
