Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

जबलपुर40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में मछली मारने गए चार युवक टापू में फंस गए। घटना भेड़ाघाट थाना अंतर्गत गोपालपुर की है। जहां चार युवक मछली मारने गए हुए थे। तभी अचानक नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा और चारों युवक टापू में फंस गए। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने भेड़ाघाट पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड और एसडीआरएफ टीम को बुलाया। फिलहाल चारों युवकों को बाहर निकालने रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन अंधेरा होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला के मुताबिक कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और एसपी टीके विद्यार्थी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है चारों युवक मछली मारते-मारते टापू में पहुंच गए थे। जहां उन्होंने जाल बिछाया हुआ था। इसी दौरान चारों का ध्यान जलस्तर पर नहीं गया और अचानक जलस्तर बढ़ गया। जिस रास्ते से चारों युवक आए हुए थे, वह रास्ता जलमग्न हो गया। जिसके कारण चारों मछुआरे बीच टापू में ही फंस गए। चारों युवकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन अंधेरा होने के कारण काफी दिक्कत हो रही हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *