[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sehore
- More Than 2 Lakh Devotees Worshiped, Women Did The Consecration By Bringing Water From Far Away
सीहोर41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में इन दिनों सावन का मेला सा लगा हुआ है। यहां हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रविवार को करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। वहीं, आसपास के कई गांवों से महिलाएं कलश में जल भरकर धाम पर पहुंच रही है।
रविवार को श्रावन माह में दर्शन करने लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे, जिससे इंदौर-भोपाल हाईवे पर रोड के दोनों ओर एक किलोमीटर तक जाम लग गया। प्रशासन ने यहां ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए करीब 45 से अधिक जवानों को लगाया है।
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को सावन माह के दौरान गुरुदेव भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में यहां पर पूजा अर्चना करने आ रहे है। करीब 40 किलोमीटर दूर से ग्राम उलझावन से सिर पर कलश रखकर आने वाली महिलाओं ने बताया कि वह हर साल कलश में जल लेकर कुबेरेश्वर धाम पर भगवान का अभिषेक करने आते है। इसी तरह इंदौर से आई महिला मंडल ने भी यहां पर भजन-कीर्तन किया।

[ad_2]
Source link
