[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- 440 Companies Got Registered, 5 Thousand Posts Were Found Vacant; Now There Will Be Recruitment
इंदौर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में जिले में शुरू हुआ पंजीयन
राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में 4 जुलाई से पंजीयन शुरू हुआ है। अब तक जिले की 440 कंपनियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें करीब 5 हजार पद खाली बताए गए हैं। अब इन पदों पर भर्तियां शुरू होंगी। जानकारी के मुताबिक सीएम ने 4 जुलाई को इस योजना में पंजीयन की शुरुआत भोपाल से की थी। इंदौर में 440 कंपनियों ने युवाओं को प्रशिक्षित करने और उन्हें मानदेय देने के लिए अपनी वैकेंसी दर्ज कराई है।
इस योजना में पंजीयन के लिए आधार से समग्र आईडी का ई-केवाईसी सत्यापन होना आवश्यक है। युवा अपनी रुचि के कुल 30 कोर्स का विकल्प दे सकते हैं। बताया गया कि इंदौर में प्राथमिकता वाले 15 सेक्टर में बड़ी संख्या में कपंनियों द्वारा खाली पद बताए गए हैं। इनमें प्रोडक्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 979, कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में 773, आईटी-आईईएस क्षेत्र में 386, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र में 381, अपेरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग क्षेत्र में 262, मैनेजमेंट एंड इंटरप्रेन्योरशिप एंड प्रोफाइल क्षेत्र में 235, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 226, लाइफ साइंस क्षेत्र में 177, फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में 163, ऑटोमोटिव क्षेत्र में 157, इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में 151, अपेरल क्षेत्र में 147, फेब्रिकेशन क्षेत्र में 124, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में 110 और आयरन एंड स्टील क्षेत्र में 86 पद हैं।
यह प्रक्रिया करना जरूरी
राज्य शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की नवीन योजना “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में पात्र युवाओं के पंजीयन के समय समग्र आईडी होना अनिवार्य है। संबंधित समग्र आईडी का आधार से ई-केवायसी सत्यापन भी जरूरी है। पात्र युवाओं का योजना अंतर्गत पोर्टल पर पंजीयन 4 जुलाई से शुरू किया गया है। इस संबंध में राज्य शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
[ad_2]
Source link
