Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर में सीधी के पेशाब कांड जैसी घटना हुई है। यहां एक वीडियो सामने आया है। जिसमें चलती कार में एक युवक को जमकर पीटा जा रहा है। उसके चेहरे पर चप्पलें मारी जा रही है। युवक से मारपीट कर रहा शख्स खुद को पीड़ित से बाप कहलवा रहा है। अपने तलवे भी चटवा रहा है।

फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का है। वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

वीडियो में ये नजर आ रहा…

वीडियो में एक कार सड़क पर फर्राटे से दौड़ती नजर आ रही है। कार में 4 से 5 लोग बैठे हैं। तेज आवाज में गाना बज रहा। कार सवार एक शख्स युवक को बेरहमी से पीट रहा है। उसे गालियां दे रहा है। उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ चप्पलें चला रहा है। युवक को पीट रहा शख्स उससे तलवे चाटने को कहता है। साथ ही खुद को बाप कहलवाते दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित ग्वालियर की डबरा तहसील का रहने वाला है। घटना ग्वालियर-डबरा हाईवे की बताई जा रही है।

युवक से मारपीट की घटना का वीडियो कार में सवार युवक ने बनाया। जो शुक्रवार को सामने आया।

युवक से मारपीट की घटना का वीडियो कार में सवार युवक ने बनाया। जो शुक्रवार को सामने आया।

इस घटना के दो वीडियो सामने आए है। एक वीडियो 36 सेकंड का, तो दूसरा 42 सेकंड का है। युवक को पीट रहा शख्स खुद को गोलू गुर्जर बताते हुए कहता है कि गोलू गुर्जर कौन है? तेरा बाप। वह पीड़ित से अपने पैर भी दबवा रहा है। इसमें एक और आरोपी तेजेन्द्र का नाम भी सामने आता है।

कलेक्ट्रेट के पास से किया किडनैप

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक का कुछ दिन पहले डबरा में गोलू गुर्जर के भाई से झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह बानमोर में जाकर काम करने लगा था। आरोपियों ने ग्वालियर में कलेक्ट्रेट के पास किसी परिचित से कॉल कर पीड़ित को बुलवाया। यहां से बोलेरो में अपहरण कर ले गए। फिर उसके साथ मारपीट की।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें…

मुख्यमंत्री शिवराज ने पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी के पैर धोए:हाथ पकड़कर CM हाउस ले गए

सीधी पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी युवक गुरुवार को CM शिवराज से मिलने पहुंचा। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीड़ित आदिवासी का हाथ पकड़कर उसे भीतर ले गए। कुर्सी पर बैठाया। पांव धोए, आरती उतारी और तिलक लगाया। उन्होंने कहा, “इस घटना से दुखी हूं। मैं आपसे माफी मांगता हूं। आप जैसे लोग मेरे लिए भगवान जैसे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

पेशाब कांड के वायरल वीडियो की कहानी; घटना एक साल पुरानी

मध्यप्रदेश के सीधी में आदिवासी युवक पर बीजेपी कार्यकर्ता के पेशाब करने के वायरल वीडियो ने मध्यप्रदेश से लेकर दिल्ली तक हलचल मचा दी है। पुलिस का दावा है कि ये वीडियो एक साल पुराना है। जिसे अब वायरल किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बीजेपी से जुड़ा है, वह मंडल स्तर पर भाजयुमो का पदाधिकारी रह चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

पेशाब कांड में पीड़ित के घर पर कांग्रेस का धरना:आरोपी का पूरा घर गिराने की मांग

मध्यप्रदेश के सीधी में आदिवासी पर पेशाब करने के मामले में राजनीति गरमा गई है। बुधवार को जहां आरोपी बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला के घर पर प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की। वहीं रात को कांग्रेस के नेता पीड़ित के घर धरने पर बैठ गए। वे आरोपी का घर पूरी तरह से तोड़ने की मांग कर रहे हैं। यहां भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला पहुंचे तो आदिवासी महिलाओं ने चप्पलें दिखाईं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *