Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

ग्वालियर44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वायरल वीडियो में कार में युवक को चप्पल से पीटते हुए - Dainik Bhaskar

वायरल वीडियो में कार में युवक को चप्पल से पीटते हुए

  • ग्वालियर के डबरा का है मामला

ग्वालियर में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है। बोलेरो कार में सवार चार से पांच युवक एक लड़के को बेरहमी से पीट रहे हैं। उसे पल-पल बेइज्जत कर रहे हैं। एक युवक जो अपना नाम गोलू गुर्जर कह रहा है वह पिट रहे युवक से खुद को बाप कहलवाता है फिर अपने तलवे चटवाता है। इससे भी मन नहीं भरा तो उसके मुंह पर चप्पलें मारने लगता है। पिटने वाला युवक डबरा में मुस्लिम समुदाय से बताया गया है। कार में ही सवार मारपीट करने वालों के साथी पूरी घटना का VIDEO शूट कर रहे हैं। यह पूरी घटना ग्वालियर-डबरा के बीच हाइवे पर दौड़ती कार में हुई है। VIDEO सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस VIDEO की जांच कर आरोपियों की तलाश में लग गई है।

पिट रहे युवक से गोलू गुर्जर पैर के तलवे चटवाता हुआ

पिट रहे युवक से गोलू गुर्जर पैर के तलवे चटवाता हुआ

शुक्रवार रात सोशल मीडिया की दुनिया में उस समय तहलका मच गया जब दो VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आए। इनमें एक VIDEO 36 सेकंड और दूसरा 42 सेकंड का है। पर यह दिल दहला देने के लिए काफी थे। इसमें एक बोलेरो कार हाइवे पर दौड़ रही है। कार में चालक सहित करीब 5 लड़के सवार हैं जो एक अन्य युवक को बेरहमी से पीट रहे थे। एक युवक खुद को गोलू गुर्जर बताते हुए कहता है कि गोलू गुर्जर कौन है तेरा बाप- पिटने वाले लड़के से खुद को बाप कहने के लिए कहता है। इससे भी मन नहीं भरता तो पहले अपने पैर दबाने को कहता है। इसके बाद तो उसने हद कर दी, वह पिटने वाले युवक से अपने तलवे चाटने के लिए कहता है। कहता ही नहीं बल्कि उसे तलवे चटवाता भी है। इसी बीच एक और आरोपी तेजेन्द्र का नाम सामने आता है। जैसे ही यह VIDEO सामने आया तो पुलिस में हड़कंप मच गया। लड़के जिस तरीके से मारपीट कर रहे हैं उससे लगता है कि वह कहीं न कहीं राजनीतिक रूप से भी जुड़े हो सकते हैं। हाल ही में सीधी और शिवपुरी की घटनाओं के बाद माहौल खराब है। यह VIDEO डबरा का बताया जा रहा है।
ग्वालियर के कलेक्ट्रेट के पास से अपहरण किया
सोशल मीडिया पर VIDEO के साथ ही कुछ नाम भी डले हैं। जो युवक पिट रहा है वह डबरा निवासी मोहसिन खान है। उसे पीटने वाले युवक गोलू गुर्जर, तेजेन्द्र व अन्य हैं। VIDEO में एक युवक कह रहा है कि इसी ने उसका सिर फोड़ा था। ऐसा है कि मोहसिन का कुछ दिन पहले डबरा में गोलू के भाई से झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह बानमोन मुरैना में जाकर काम करने लगा था। इन लोगों ने ग्वालियर में कलेक्ट्रेट के पास किसी परिचित से कॉल कर उसे बुलवाया। यहां से बोलेरो में अपहरण कर ले गए और ग्वालियर-झांसी हाइवे पर फर्राटे भरती कार में जमकर बेइज्जत कर पीटा है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
सोशल मीडिया पर VIDEO सामने आने के बाद पुलिस ने उसे संज्ञान में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस VIDEO में दिख रहे युवकों की खोजबीन में लग गई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *