Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • BJP Election In charge List 2023; Prahlad Joshi Rajasthan, Bhupendra Yadav

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने शुक्रवार को राजस्थान और MP समेत 4 राज्यों में चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है। प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश, ओपी माथुर को छत्तीसगढ़ और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का जिम्मा सौंपा गया है।

पार्टी ने इन राज्यों के सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। राजस्थान में जोशी के साथ नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सह प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को सह प्रभारी का जिम्मा दिया गया है।

इसके अलावा तेलंगाना में सुनील बंसल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन चारों राज्यों में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और तेलंगाना में फिलहाल BRS की सरकार है।

4 दिन पहले 4 राज्यों के अध्यक्ष बदले गए

इससे पहले 3 जुलाई को भाजपा ने पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बदले। कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को पार्टी की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा पार्टी हाईकमान ने एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्‌डी को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनित किया गया। किरण इसी साल अप्रैल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

6,7 और 8 जुलाई को भाजपा की बड़ी बैठक
6,7 और 8 जुलाई को BJP के राष्ट्रीय महासचिव और सभी मोर्चों के अध्यक्ष क्षेत्रीय नेताओं के साथ बैठक तय की गई थी। इसमें 6 और 7 जुलाई की मीटिंग हो चुकी है। 8 जुलाई को दक्षिणी राज्यों के नेताओं की बैठक हैदराबाद में प्रस्तावित है। यह पहला मौका है जब भाजपा तीन क्षेत्रों (पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी) के मोर्चा और महासचिवों के अध्यक्षों के साथ बैठकें कर रही है।

6 जुलाई को गुवाहाटी में पूर्वी क्षेत्र के 12 राज्यों के नेताओं की बैठक हुई। इसमें बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और असम के नेता शामिल हुए।

7 जुलाई को दिल्ली में उत्तरी क्षेत्र के 13 राज्यों के नेताओं की बैठक बुलाई गई। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात और दमन दीव-दादर नगर हवेली के नेता शामिल हुए।

8 जुलाई को हैदराबाद में दक्षिणी क्षेत्र के 11 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के नेताओं की बैठक होगी। इसमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मुंबई, गोवा, अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी और लक्षद्वीप शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *