[ad_1]
सिवनी15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिवनी जिले में लोगों को मतदान के लिए शासन प्रशासन की ओर से जागरूक किया जा रहा है। वहीं आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के मद्देनजर जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित हैं।
जिसको लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल खापाबजार शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और सभी वर्ग के मतदाताओं को उनके वोट का महत्व बताया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों से कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है।
वहीं यह भी कहा कि मतदान आपका अधिकार है और आप अपने मत का उपयोग अपने विवेक के अनुसार कर सकते हैं। इसलिए मतदान अवश्य करें। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। और ग्राम के विभिन्न अहम चौक चौराहों से रैली निकालकर मतदान हेतु नारे लागये।




[ad_2]
Source link
