[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Katni
- The Accident Happened Between Katni Jhukehi On National Highway 30, The Driver Died On The Spot
कटनीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

कुठला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कटनी-झुकेही मार्ग पर खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक टकराया गया। जिसके कारण मिनी ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से किनारे हटवाया है।
पुलिस ने चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कटनी-झुकेही रोड पर हिंद ढाबा के पास एक ट्रक खड़ा था। इसी ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक टकराया गया।
जिसके कारण मिनी ट्रक चालक उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिने के माधवगंज थाना क्षेत्र महौली गांव निवासी दिलीप पिता महादेव वर्मा (36) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के मिनी ट्रक के केबिन में आग भी लग गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link
