Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Asked For Money In Exchange For Staying In The Temple, Refused, Brutally Beaten, Complaint To CM

ग्वालियर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घायल पुजारी औरउनका संत साथी, बेहट थाना में बैठे हुए - Dainik Bhaskar

घायल पुजारी औरउनका संत साथी, बेहट थाना में बैठे हुए

  • बेहट के गुंजना मंदिर की घटना

ग्वालियर से 45 किलोमीटर दूर बेहट के गुंजना सिद्ध बाबा मंदिर के पुजारी व उसके साथी संत पर हमला हुआ है। तीन युवकों ने उनको बेरहमी से पीटा है। दांत तोड़ दिए हैं और जान से मारने की धमकी तक दी है। मंदिर के पुजारी पर हमले के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। हमलावरों ने पुजारी से मंदिर में रहने के बदले पैसों की मांग की थी। जब पुजारी ने भगवान की भक्ति और सेवा के बदले रुपए देने से मना किया तो उस पर हमला किया गया।

घटना गुरुवार शाम की है। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने घायल पुजारी की रिपोर्ट पर हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। साथ ही गांव के लोगों ने घटना की शिकायत सीधे CM शिवराज सिंह चौहान को भेजी है और आंदोलन की धमकी दी है।

बेहट स्थित गुंजना मंदिर के पुजारी रामप्रकाश प्रजापति ने घायल अवस्था में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि बीती की रात लगभग 9:30 बजे वह मंदिर पर संत श्यामवीर प्रजापति के साथ थे, तभी गुटाली शुक्ला, राहुल शुक्ला साथियों के साथ आए। गुटाली व राहुल ने रामप्रकाश से कहा कि तुम्हें मंदिर पर रहना है तो मुझे पैसे देने पड़ेंगे। जब पुजारी ने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए रामप्रकाश व श्यामवीर की लाठी डंडों से मारपीट कर दी। रामप्रकाश के मुंह, सिर, पीठ, पैर व हाथ में चोटें आई हैं। श्यामवीर के भी पैर में चोट आई है। पुजारी और उसके साथी को हमलावरों ने मंदिर परिसर में फर्श पर लिटाकर बेरहमी से पीटा है। इसके बाद लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोग मंदिर पर पहुंचे तो पुजारी बाबा व उनके साथी संत घायल अवस्था में पड़े हुए मिले। इसके बाद उनको बेहट थाना लेकर पहुंचे और हमलावरों की शिकायत की है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद से गांव में तनाव
श्रीसिद्ध बाबा गुंजना मंदिर प्रजापति का मंदिर है, लेकिन इसको लेकर अन्य जातियों के लोग भी अपना हक जताते हैं। पुजारी पर हमले के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने तनाव की गंभीरता को समझते हुए हालात को नियंत्रण में लिया है। प्रजापति समाज के लोगों का कहना है कि उनके मंदिर पर कुछ अन्य जातियों के लोग कब्जा करना चाहते हैं।
प्रजापति समाज में आक्रोश मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत
घटना के विरोध में श्री सिद्ध गुरु महाराज प्रजापति सेवा समिति गुंजना, बेहट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को शिकायत भेजी है। शिकायत में बताया गया है कि गुंजना प्रजापति समाज के आराध्य का पूजनीय स्थल हैं और यहां पर प्रतिवर्ष मेले भी आयोजित किए जाते हैं। सिद्ध स्थल पर पुजारी के साथ मारपीट की घटना के आरोपी शुक्ला बंधु व उनके साथियों के जल्द गिरफ्तार न होने पर समाज आंदोलन करेगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *